फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Due to the shine of faith, the price of silver is rising in the month of Saavan

Bareilly News: आस्था की चमक से सावन में भी भाव खा रही चांदी

Fri, 18 Jul 2025 06:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Due to the shine of faith, the price of silver is rising in the month of Saavan
बरेली। लखटकिया हो चुकी चांदी की चमक दाम बढ़ने के बाद भी बरकरार है। सहालग सीजन में दाम और बढ़ने की आशंका और सावन माह में शिवलिंग के शृंगार सहित पूजा के दौरान आभूषण अर्पित करने के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक बाजार पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग आगामी दिनों के लिए बुकिंग भी करा रहे हैं।
विज्ञापन

जुलाई में चांदी के दाम 1.08 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पहुंच गए हैं। इन दिनों पवित्र सावन माह चल रहा है। अराध्य की पूजा-अर्चना करने के साथ ही लोग आभूषण भी चढ़ाते हैं। इसके साथ ही इन दिनों अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टैरिफ युद्ध की आशंका बढ़ने के साथ ही बाजार में अनिश्चितता का माहौल है।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को आशंका है कि आने वाले दिनों में दाम और ऊपर जाएंगे। इसको लेकर आगामी सहालग सीजन के लिए ग्राहक चातुर्मास के दिनों में भी बुकिंग करा रहे हैं। सराफा व्यापारी सुदेश अग्रवाल बताते हैं कि इन दिनों ग्राहक चांदी के बिल्वपत्र, चांदी के त्रिशूल, चांदी के शिवलिंग भी खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली सराफा एसोसिएशन के मुताबिक, जनवरी से जून तक 15 हजार किलो सोना व 90 हजार किलो चांदी की खपत हुई है, जो पिछले साल से करीब 15 प्रतिशत अधिक है।

सोने के हल्के आभूषणों की हो रही बिक्री

सोने के दाम भी एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बने हुए हैं। बृहस्पतिवार को प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 97,800 रुपये रही। व्यापारी बताते हैं कि ग्राहक 24 व 22 कैरेट सोने के आभूषण ज्यादा खरीद रहे हैं। हल्के व फैंसी आभूषण की मांग ज्यादा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed