{"_id":"68532543395f4d0db902f651","slug":"due-to-rain-the-soil-on-the-side-of-the-track-caved-in-there-was-noise-of-the-track-cracking-bareilly-news-c-4-1-bly1034-665306-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बारिश के कारण धंसी ट्रैक किनारे की मिट्टी, पटरी क्रैक होने का मचा शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बारिश के कारण धंसी ट्रैक किनारे की मिट्टी, पटरी क्रैक होने का मचा शोर
विज्ञापन
बरेली-लालकुआं और बदायूं मार्ग का मामला
भमाेरा। बारिश के कारण करतोली हाॅल्ट के पास रेलवे ट्रैक के किनारे की मिट्टी बह गई। इस पर पटरी क्रैक होने का शोर मच गया। सूचना पर पहुंची इज्जतनगर मंडल की तकनीकी टीम ने ट्रैक को ठीक कराया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो सका।
मकरंदपुर के स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के मुताबिक, घटना बुधवार सुबह की है। 8:20 बजे 55311 कासगंज-लालकुआं पैसेंजर ट्रेन के लोको पायलट सुमित कुमार वर्मा स्टेशन पहुंचे। उन्होंने ट्रैक खराब होने की जानकारी देते हुए बताया कि आस-पास कई जगह मिट्टी धंसने के कारण गड्ढे हो गए हैं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर ट्रैक के क्रैक होने की सूचना भी डाल दी। सूचना मिलते ही इज्जतनगर मंडल की तकनीकी टीम करतोली हाॅल्ट के पास पहुंची। उन्होंने ट्रैक की जांच की तो वह सुरक्षित निकला। वहां जगह-जगह मिट्टी धंसी पाई गई।
इसके बाद आरपीएफ बदायूं के साथ भमोरा पुलिस व इंजीनियरिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक की मरम्मत की। हालांकि, मिट्टी धंसने से कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। स्टेशन मास्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि सभी ट्रेनों का सुचारु रूप से संचालन हो रहा है। कोई दिक्कत नहीं है। इसी तरह रामगंगा के पास बरेली-बदायूं रेलवे ट्रैक पर भी मिट्टी धंसने की सूचना पर टीम रात तक मरम्मत में जुटी रही। रामगंगा ब्रिज के आस-पास भी कई जगह मिट्टी धंस गई है। वहां भी देर रात तक काम चलता रहा। संवाद