फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Due to non-construction of overbridge, half the city is troubled with traffic jam every day.

Bareilly News: ओवरब्रिज न बनने से रोजाना जाम से परेशान रहता है आधा शहर

Sun, 01 Dec 2024 03:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Due to non-construction of overbridge, half the city is troubled with traffic jam every day.
बहेड़ी। केसर रेलवे क्रॉसिंग पर जाम में फंसे वाहन।
बहेड़ी। केसर रेलवे क्राॅसिंग पर वाहनों का जमावड़ा होने से रोजाना जाम लग रहा है। जाम लगने से यहां से गुजरने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे क्राॅसिंग के पार सरकारी अस्पताल बना हुआ है। बार-बार रेलवे फाटक बंद होने से मरीजों को लाने व ले जाने वाली एंबुलेंस जाम में फंस जाती हैं, जिस कारण मरीजों की हालत भी खराब हो जाती है।
विज्ञापन

नगर के नदेली रोड पर केसर मिल से पहले रेलवे क्राॅसिंग है। इस पर काफी लम्बे समय से जाम की समस्या चली आ रही है, लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकल पाया है। इस मार्ग से करीब 400 से अधिक गांव जुड़े हैं। रोजाना हजारों वाहन यहां से गुजरते हैं। केसर मिल का पेराई सत्र शुरू हो चुका है। इसके चलते गन्ने से भरे ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रालियां आने से जाम और भयंकर हो जा रहा है। लोगों का कहना है कि यहां ओवरब्रिज बन जाए तो जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन


जाम लगने से मरीजों की जान पर बन आती है आफत
एडवोकेट लाल सिंह ने बताया कि यहां पर ओवरब्रिज बनना चाहिए। यह तो हमारी पुरानी मांग है। केसर रेलवे क्रॉसिंग के पार मुंडिया नवीबख्श की तरफ लगभग 50 हजार की आबादी रहती है। कई बार जाम लगने से मरीजों की जान पर बन आती है। हनी सलूजा का कहना है कि सरकारी अस्पताल करीब में है, अक्सर एंबुलेंस जाम में फंस जाती हैं। समाजसेविका कामाक्षी शर्मा ने कहा कि वर्षों से यह समस्या बरकरार है। इसका समाधान तुरंत होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed