Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   drunk man murdered his nephew in Bareilly

Bareilly News: ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर भतीजे की हत्या, संपत्ति हड़पने के लिए मौसेरे चाचा ने ली जान

Sat, 20 Dec 2025 12:12 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Dec 2025 12:12 PM IST
सार

बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव बेलभुजिया निवासी तोताराम की हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार को सुबह उसी के घर में पड़ा मिला। घटना के बाद तोताराम का रिश्ते का चाचा फूल सिंह भाग निकला। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या की बात स्वीकार की है। 

विज्ञापन
drunk man murdered his nephew in Bareilly
तोताराम का फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के सिरौली इलाके के गांव बेलभुजिया में 24 बीघा जमीन और संपत्ति हड़पने की खातिर मौसेरे चाचा ने ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर 30 वर्षीय भतीजे तोताराम की हत्या कर दी। वह कई दिनों से साजिश रच रहा था, भतीजे की पत्नी के मायके जाने पर घर खाली हुआ तो शुक्रवार रात घटना को अंजाम दे दिया। पुलिस ने देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बेलभुजिया निवासी तोताराम की पत्नी जावित्री देवी ने थाना प्रभारी विनोद कुमार को बताया कि बदायूं के बिसौली के गांव धर्मपुर निवासी उनका मौसेरा चचिया ससुर फूल सिंह उर्फ मुशेरा 15 साल से उनके घर में ही रहता था। आरोप है कि उसकी नजर उनके पति तोताराम की 24 बीघा जमीन पर थी। वह उसे आए दिन शराब पिलाकर जमीन अपने नाम कराने का प्रयास करता था। 
विज्ञापन


ईंट से सिर पर किए कई वार 
जावित्री ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने बेटे धीरज के साथ भतीजे के नामकरण संस्कार में मायके गई थीं। उनकी गैर मौजूदगी में रात दस बजे ससुर ने ईंट से सिर पर कई वार करके उनके पति की हत्या कर दी और भाग गया। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना उन्हें और पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर फील्ड यूनिट ने भी जांच पड़ताल की। एसएसपी ने एक टीम बदायूं जिले में भी भेजी है। टीम ने आरोपी के पैतृक घर के अलावा रिश्तेदारियों में भी दबिश दी। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को पकड़ लिया गया है।

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपी फूलचंद एक तीर से कई शिकार करने के चक्कर में था, लेकिन वह अपने रचे जाल में खुद फंस गया। उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

Trending Videos

पारिवारिक रिश्तों में उलझी तोताराम की हत्या की कहानी
सिरौली के तोताराम हत्याकांड में आरोपी फूलचंद की गिरफ्तारी के बाद एक ही परिवार में रिश्तों की उलझन भरी कहानी सामने आई। यहां पिता की जगह ले चुके फूलचंद को तोताराम की हत्या के बाद संपत्ति पर एकाधिकार का लालच था। आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की, लेकिन वजह को लेकर कन्नी काट गया।

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने शनिवार रात आरोपी फूलचंद की गिरफ्तारी की बात स्वीकार की। सीओ आंवला नितिन कुमार ने भी स्थलीय जांच की रिपोर्ट उन्हें सौंपी। पता लगा कि तोताराम के पिता जगन की मौत 15 साल पहले हो गई थी। तब परिवार में तोताराम, उसका बड़ा भाई सुबोध और मां ओमवती रह गए। 

ग्रामीणों ने बताया कि बीमारी के दिनों में ही जगन ने अपने मौसेरे भाई फूलचंद को बदायूं से बुला लिया था। उन्होंने दोनों बेटों व पत्नी की देखरेख की जिम्मेदारी उसे दे दी थी। उनकी मौत के बाद फूलचंद ओमवती को पत्नी की तरह रखने लगा। एक साल पहले तोताराम के भाई सुबोध की मौत हादसे में हो गई। तब सुबोध की पत्नी जावित्री को तोताराम अपनी पत्नी की तरह रखने लगा। 

तोताराम के नाम करीब 24 बीघा जमीन थी, जिसकी कीमत करीब एक करोड़ आंकी जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फूलचंद को लगता था कि तोताराम की मौत के बाद वह जावित्री को गुमराह कर यह जमीन हड़प लेगा या फिर जावित्री को भी रास्ते से हटा देगा। हालांकि, नशे में हत्या कर वह भाग निकला और अपने ही रचे खेल में फंस गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed