फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drivers and conductors going to Mahakumbh will get incentive amount

Bareilly News: महाकुंभ में जाने वाले चालक-परिचालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Sat, 28 Dec 2024 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Drivers and conductors going to Mahakumbh will get incentive amount
परिक्षेत्र की 430 बसों को किया गया आवंटित, 10 से शुरू होगी सेवा
विज्ञापन

बरेली। प्रयागराज महाकुंभ में ड्यूटी पर जाने वाले रोडवेज के चालक-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बस सेवा 10 जनवरी से शुरू हो जाएगी। बरेली परिक्षेत्र की 430 बसों को महाकुंभ के लिए आवंटित किया गया है।
प्रयागराज महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक होना है। बरेली परिक्षेत्र के बरेली, बदायूं, रुहेलखंड और पीलीभीत डिपो के 860 चालक-परिचालकों की ड्यूटी इन बसों पर लगाई गई है। इनमें से काफी बसों का इस्तेमाल प्रयागराज में शटल सेवा के रूप में भी किया जाएगा। इन बसों पर तैनात चालक-परिचालकों को प्रयागराज में ही रहना होगा। प्रयागराज में बरेली परिक्षेत्र का अस्थाई वर्कशॉप बनकर तैयार हो गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वर्कशॉप का निरीक्षण करने के बाद सेवा प्रबंधक धनजीराम बरेली लौट आए हैं। प्रयागराज जाने वाले चालक-परिचालकों को 1800-1800 रुपये वर्दी के लिए दिए जाएंगे। इसके अलावा उनको प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed