फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drain railing uprooted during cleaning, increasing danger

Bareilly News: सफाई के दौरान उखाड़ दी नाले की रेलिंग, बढ़ा खतरा

Sun, 07 Jun 2026 11:10 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 07 Jun 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Drain railing uprooted during cleaning, increasing danger
बरेली। शहर में चलाए जा रहे नाला सफाई अभियान में लापरवाही सामने आई है। मिशन हॉस्पिटल रोड के किनारे खुले नाले की सफाई के दौरान ठेकेदार की बड़ी मशीनों ने किनारे लगी लाखों रुपये की लोहे की सुरक्षा रेलिंग को कई जगहों से तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस वजह से जहां निगम को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है, वहीं आमजन के लिए खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम ने राहगीरों की सुरक्षा की दृष्टि से शहर के खुले नालों के किनारे लाखों रुपये की लागत से लोहे की रेलिंग लगवाई थी। हाल ही में जब मिशन हॉस्पिटल रोड पर नाला सफाई का काम शुरू हुआ तो कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों ने लापरवाही बरती। नाले से कूड़ा व सिल्ट निकालने के लिए इस्तेमाल की जा रही भारी मशीनों की चपेट में आकर सुरक्षा रेलिंग कई स्थानों से उखड़ गई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों का कहना है कि यह रेलिंग खासकर बच्चों, बुजुर्गों और दोपहिया वाहन चालकों को खुले नाले में गिरने से बचाने के लिए बड़ा सहारा थी। अब इसके टूट जाने से इस व्यस्त मार्ग पर हादसे का खतरा बढ़ गया है। लोगों का सीधा आरोप है कि नाला सफाई के दौरान तय मानकों का ध्यान नहीं दिया जा रहा है और मशीनों के संचालन में सावधानी नहीं बरती जा रही है। इससे सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंच रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से क्षतिग्रस्त रेलिंग की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मामला संज्ञान में है। संबंधित इंजीनियरों से इसकी रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed