फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dowry death report filed against husband, mother-in-law and father-in-law

Bareilly News: पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 18 Aug 2024 05:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Dowry death report filed against husband, mother-in-law and father-in-law
हाफिजगंज। पति समेत तीन ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना क्योलड़िया के गांव वरसिया निवासी लोकेश कुमार ने बताया कि उसने बहन गीता देवी का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उमेश बाबू उर्फ बबलू निवासी ग्राम आसपुर हसन अली थाना हाफिजगंज के साथ किया। इसके बाद अतिरिक्त दहेज के लिए ससुरालीजन बहन को कार के लिए प्रताड़ित करने लगे। इस बीच उसने एक बच्ची को जन्म दिया। सोचा कि सब कुछ सही हो जाएगा, लेकिन ससुरालीजनों की ओर से प्रताड़ना जारी रहा। दस अगस्त को महिला का शव फंदे पर लटका मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट आने की पुष्टि हुई। भाई की तहरीर पर थाना हाफिजगंज पुलिस ने पति उमेश उर्फ बबलू, ससुर कृष्ण पाल, सास माया देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed