{"_id":"6865981d520ea5047f0dbbe9","slug":"do-worship-and-sawab-work-on-the-day-of-ashura-salman-mian-bareilly-news-c-4-bly1015-673662-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशूरे के दिन इबादत और सवाब का काम करें : सलमान मियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशूरे के दिन इबादत और सवाब का काम करें : सलमान मियां
विज्ञापन
बरेली। मोहर्रम का महीना इस्लामी तारीख में खास अहमियत रखता है। यह इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है। इसे मुख्य रूप से पैगंबरे इस्लाम के नवासे, इमाम हुसैन की शहादत के लिए जाना जाता है। जमात रजा मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान हसन खान (सलमान मियां) ने बताया कि आशूरा इस साल छह जुलाई को है। इस महीने ही कर्बला का वाकिया हुआ था। अशरए-मोहर्रम में मिलाद करना वाकियात-ए-कर्बला की सही रिवायत बयान करना जायज है।
मुसलमानों को चाहिए मुहर्रम की नवीं तारीख व आशूरा के दिन रोजा रखना चाहिए और इस दिन खूब सवाब का काम करना चाहिए, लोगों की मदद भी करनी चाहिए। खासतौर पर नौजवानों से अपील है कि इस दिन गैर शरई बातों से दूर रहे। इस पाक महीने में अगर कोई शरारती तत्व माहौल बिगड़ने की कोशिश करता है तो पुलिस को सूचित करें। अपने हाथ में कानून न लें। संवाद