{"_id":"590a07324f1c1bcc3a444294","slug":"dm-testified-to-wheat-procurement","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने गेहूं खरीद की हकीकत परखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने गेहूं खरीद की हकीकत परखी
बरेली।
Updated Thu, 04 May 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
DM testified to wheat procurement
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम पिंकी जोवेल बुधवार को डीएम ग्राम खेड़ा पर यूपी स्टेट एग्रो केंद्र पर पहुंच गईं। केंद्र प्रभारी ने बताया कि प्रतिदिन यहां औसतन 11.12 सौ क्विंटल खरीद हो रही है। मंगलवार तक केंद्र पर 14700 क्विंटल गेहूं खरीद हो चुुकी थी। यहां दो कांटे लगे हैं। गेहूं की आवक को देखते हुए डीएम ने एक कांटा और बढ़ाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान किसान ओमप्रकाश का गेहूं तौला जा रहा था। किसान ने बताया उसके पास 20 बीघा जमीन है। इनसे पहले ग्राम बाबू नगला के किसान बेनीराम और भमौरा के महावीर सिंह गेहूं तुला गए थे। डीएम ने रियल्टी चेक करने के लिए किसानों को फोन करके उनसे गेहूं विक्रय की तस्दीक की और उनसे पैसा प्राप्त होने की जानकारी ली।
डीएम ने खरीदे गए गेहूं को पानी से बचाव हेतु त्रिपाल की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। उन्होंने क्रय में बोरों की उपलब्धता का भी अवलोकन किया। उन्होंने गेहूं की तौल करने वाले और गेहूं को ट्रकों पर लोड करने वाले मजदूरों से भी वार्ता की।
इसके बाद डीएम ने भारतीय खाद्य निगम के देवचरा केंद्र का निरीक्षण किया। इस केेंद्र पर बुधवार को 80.90 क्विंटल गेहूं खरीद हो चुकी थी। पक्के शेड में केंद्र चल रहा था। बोरों की उपलब्धता भी मिली। यहां अब तक 170 किसानों से गेहूं खरीदा जा चुका है। यहां भी डीएम ने कम गेहूं विक्रय करने वाले छोटे किसानों से फोन करके सच्चाई जानी। मजदूरों से भुगतान होने के बारे में पूछताछ की। इस केंद्र पर अपेक्षा से कम आवक मिलने पर डीएम ने एडीएम को निर्देशित किया कि लेखपालों को कहें कि वह किसानों से संपर्क करके गेहूं खरीद की जानकारी दें।