फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Divisional team to investigate suspicious transactions worth Rs 1.01 crore

Bareilly News: 1.01 करोड़ के संदिग्ध लेनदेन की जांच करेगी मंडलीय टीम

Wed, 18 Feb 2026 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Divisional team to investigate suspicious transactions worth Rs 1.01 crore
पीलीभीत। डीआईओएस कार्यालय से जुड़े खाते से 1.01 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन के मामले में प्रशासन की ओर से पत्राचार तेज कर दिए गए है। जिला प्रशासन ने कमिश्नर को मामले में मंडल स्तर से जांच करने का प्रस्ताव भेजा है। इसके बाद मामले में मंडलीय स्तर के अफसर द्वारा जांच करने की बात तय मानी जा रही है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व डीआईओएस कार्यालय से जुड़े खाते से 1.01 करोड़ रुपये का संदिग्ध रूप से एक निजी खाते में स्थानांतरित होने का मामला सामने आया था। इस गड़बड़ी को बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों ने पकड़ा था। इसके बाद जिलाधिकारी की गठित टीम द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में बीसलपुर के एक कॉलेज में तैनात, वर्तमान में डीआईओएस कार्यालय में संबंद्ध आरोपी चपरासी इल्हाम शम्सी को निलंबित किया गया था। मामले में डीआईओएस की ओर से चपरासी और उसकी पत्नी अर्शी की भूमिका संदिग्ध पाई जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इतनी बड़ी धनराशि के गोलमाल से जिविनि कार्यालय से लेकर कोषागार तक हड़कंप मचा हुआ है और कई स्तरों पर जिम्मेदारी तय होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने पहले ही स्पेशल रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव वित्त एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग को भेज दी थी। इधर प्रशासन ने मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी को भी मामले से अवगत कराते हुए विस्तृत रिपोर्ट बरेली भेजी गई है। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया है कि यह मामला पूर्ण रूप से वित्तीय लेनदेन से जुड़ा है, इसलिए मंडलीय अधिकारियों से जांच कराना आवश्यक है। इस संबंध में सीडीओ आरके श्रीवास ने बताया कि मामला वित्तीय गड़बड़ी का है। ऐसे में किसी भी स्तर पर जोखिम नहीं लिया जा सकता। अपर मुख्य सचिवों के बाद कमिश्नर को रिपोर्ट भेजी गई है, ताकि मंडलीय अधिकारियों की जांच टीम गठित कर निष्पक्ष और गहन जांच कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय जांच शुरू होने के बाद लापरवाही और संलिप्तता के घेरे में आए अधिकारियों व कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ना तय मानी जा रही हैं। वहीं एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पुलिस की टीमें आरोपी की धरपकड़ के प्रयास में जुटी हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed