फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   District Panchayat President Election: Clear way for Rashmi Patel to contest from BJP

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनावः भाजपा से रश्मि पटेल के चुनाव लड़ने का रास्ता साफ

Fri, 04 Jun 2021 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
District Panchayat President Election: Clear way for Rashmi Patel to contest from BJP
रश्मि पटेल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

रेखा पटेल को हाईकमान से मिला महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का आश्वासन
विज्ञापन

तेजेश्वरी सिंह ने कहा- चुनाव का मौजूदा स्वरूप उनके अनुकूल नहीं

बरेली। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा से रश्मि पटेल को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चाएं तेज हो गई है। संभावना है कि पार्टी शनिवार तक प्रत्याशी घोषित कर सकती है। इधर, पैनल में शामिल रेखा पटेल को हाईकमान ने महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी देने का भरोसा दिलाया है, जबकि तेजेश्वरी सिंह ने चुनाव के मौजूदा स्वरूप को अपने अनुकूल न बताकर खुद को टिकट की दौड़ से बाहर कर लिया है।
जिला पंचायत में भाजपा के 13 सदस्य विजयी हुए हैं लेकिन पार्टी स्तर पर अध्यक्ष पद पर जीत के लिए काफी कवायद की जा रही है। पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों का पैनल प्रदेश मुख्यालय भेजा था। इसमें रश्मि पटेल, रेखा पटेल और तेजेश्वरी सिंह का नाम शामिल था। बुधवार रात प्रांतीय संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह पार्टी कार्यालय पहुंचे। बृहस्पतिवार को उन्होंने जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल और महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

इसके बाद वह रेखा पटेल के घर पहुंचे। वहां उनके पति योगेश पटेल से मुलाकात कर उनके पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। बताते हैं कि योगेश पटेल ने कर्मवीर सिंह से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर पत्नी रेखा पटेल की दावेदारी पर चर्चा की तो उन्होंने पार्टी हाईकमान स्तर से नाम तय करने की बात कही। उधर, सूत्रों के मुताबिक, रश्मि पटेल का नाम पार्टी स्तर पर प्रमुखता से चल रहा है। संभावना है कि शनिवार तक पार्टी स्तर से उनके नाम की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अभी किसी नाम की घोषणा नहीं हुई है। प्रदेश स्तर पर किसका नाम आगे चल रहा है, इसकी भी जानकारी नहीं है। प्रदेश से जो प्रत्याशी घोषित होगा, उसे चुनाव लड़ाकर जिताया जाएगा। -पवन शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रदेश स्तर पर कई नेताओं से बात की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब देर हो गई लेकिन पार्टी स्तर से आश्वासन दिया गया कि जिला पंचायत में उपाध्यक्ष या अन्य किसी महत्वपूर्ण पद पर रेखा पटेल को जिम्मेदारी दी जाएगी। - योगेश भाजपा के जनपदीय नेतृत्व ने पैनल में मेरा नाम भेजा था लेकिन चुनाव का मौजूदा स्वरूप मेरे अनुकूल नहीं है। जिस स्तर पर चुनाव हो रहा है, उस तरह लड़ना मेरे बस में नहीं है। - तेजेश्वरी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed