{"_id":"666e22d5d5e13cfa2509b654","slug":"disposal-of-three-complaints-out-of-32-bareilly-news-c-4-1-bly1039-421295-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 32 में से तीन शिकायतों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 32 में से तीन शिकायतों का निस्तारण
विज्ञापन
मीरगंज। शनिवार को पहला संपूर्ण समाधान दिवस उपजिलाधिकारी देशदीपक सिंह एवं तहसीलदार मीरगंज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें कुल 32 शिकायतें पंजीकृत हुईं, जिसमें तीन शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया।
राजस्व से संबंधित 15, पुलिस से सात, विकास से तीन, आपूर्ति से चार, विद्युत चकबंदी और लोक निर्माण विभाग की एक-एक शिकायत मिली।
सुल्तानपुर के बेंचे सिंह ने अपने खेत पर दबंगों द्वारा कब्जा करने की शिकायत पंजीकृत कराई। परचई की मालदेई, गंगादेई, सोमवती और सावित्री देवी ने बताया उनके पतियों की कई साल पहले मौत हो चुकी है। पारिवारिक लाभ योजना के अंतर्गत फार्म भरकर तहसील में काफी समय पहले जमा किये थे, लेकिन अभी तक उन्हें पारिवारिक लाभ योजना की धनराशि नहीं मिली है।
उपजिलाधिकारी मीरगंज देशदीपक सिंह ने सभी शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को तय समय में निस्तारित करने के आदेश दिए हैं। संवाद