फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dialogue will be held on 8-9 September, six nodal officers nominated

Bareilly News: आठ-नौ सितंबर को होगा संवाद, छह नोडल अधिकारी नामित

Sat, 06 Sep 2025 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Dialogue will be held on 8-9 September, six nodal officers nominated
बरेली। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने छह नोडल अधिकारी नामित किए हैं, जो आठ-नौ सितंबर को पांच प्रबुद्धजनों के सहयोग से बीते आठ वर्षों में जिले और प्रदेश की विकास यात्रा पर संवाद आयोजित कराएंगे। साथ ही, समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047 के रोडमैप पर चर्चा कराएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आठ सितंबर को इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में सुबह, रुहेलखंड यूनिवर्सिटी में दोपहर और अर्बन हाट में शाम को संवाद कार्यक्रम होगा। नोडल अधिकारी क्रमश: अपर नगर आयुक्त, जिला पंचायती राज अधिकारी और उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त होंगे। ये अधिकारी छात्रों, अध्यापकों, प्रधानाचार्यों, शिक्षाविदों, व्यवसायियों, उद्यमियों और आईआईए के पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगे।
विज्ञापन

नौ सितंबर को आईवीआरआई सभागार में सुबह और जीआईसी ऑडिटोरियम में दोपहर में संवाद कार्यक्रम होगा। नोडल अधिकारी क्रमश: बीडीए सचिव, डीडीओ और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी होंगे। तीनों अधिकारी जिले के प्रगतिशील कृषकों, एफपीओ के सदस्यों, कृषि वैज्ञानिकों, महिला समूहों व श्रमिक संगठनों के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों, समाजसेवियों और ग्राम प्रधानों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed