फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dharna

रिटायर्ड मिल कर्मचारियों का धरना 42 वें दिन भी जारी

Sun, 12 Dec 2021 05:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 05:21 PM IST
विज्ञापन
Dharna
बदायूं। सहकारी क्षेत्र के शेखूपुर चीनी मिल के रिटायर्ड कर्मचारियों का मालवीय आवास पर धरना 42 वें दिन भी जारी रहा। रिटायर्ड कर्मचारी फंड, ग्रेच्युटी, नकदीकरण और बकाया वेतन की मांग कर रहे हैं। मिल प्रबंधन सुनने को तैयार नहीं है। कुछ बुजुर्ग कर्मचारी सर्दी में धरने पर बैठे रहने के कारण बीमार भी हो गए हैं।
विज्ञापन

शेखूपुर चीनी मिल के 125 ऐसे कर्मचारी हैं, जो तीन से चार साल पहले रिटायर्ड हो चुके हैं, लेकिन मिल प्रबंधन ने उनके देयकों का अब तक भुगतान नहीं किया है। भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारी काफी समय से आंदोलित हैं। आंदोलन के दौरान तीन बुजुर्ग कर्मचारियों की आर्थिक तंगी के कारण इलाज के अभाव में मौत भी हो चुकी है। इसके बाद भी मिल प्रबंधन कर्मचारियों का बकाया भुगतान करने को तैयार नहीं है। रविवार को रिटायर्ड कर्मचारियों ने मालवीय आवास पर 42 वें दिन भी धरना दिया। धरने की अध्यक्षता ओमभान सिंह ने की। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों का भुगतान नहीं हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर मुन्नी देवी, राम प्रकाश, जरीना बेगम, रघुवीर, रक्षपाल, असरार अहमद, रामायन गुप्ता, रूप राम, उल्फत, श्यामपाल, ओमपाल, विनोद कुमार सिंह, धर्मपाल सिंह, नसीर खां, अतीक अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed