Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dhakia Dam in a state of disrepair for three decades; demand raised for repairs to restore irrigation.

Bareilly News: ढकिया डैम तीन दशक से बदहाल, मरम्मत कराकर सिंचाई बहाली की मांग

Sun, 22 Nov 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 22 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Dhakia Dam in a state of disrepair for three decades; demand raised for repairs to restore irrigation.
मीरगंज। कुल्ली नदी पर बना ढकिया डैम तीन दशक से मरम्मत की बांट जोह रहा है। कभी कई गांवों के हजारों किसानों के खेतों की सिंचाई का प्रमुख साधन रहा यह डैम अब बदहाल है। इसके फाटक टूट गए हैं और 23-25 किलोमीटर लंबी नहर सूखी है।
विज्ञापन

इस डैम से सहोड़ा, बसई, सुल्तानपुर सहित कई गांवों के हजारों एकड़ खेतों की सिंचाई होती थी। रखरखाव और मरम्मत के अभाव में यह व्यवस्था चरमरा गई है। किसान अब सिंचाई के लिए महंगे संसाधनों पर निर्भर रहने के लिए मजबूर हैं। अब नहर की जमीन पर जगह-जगह अवैध कब्जे समस्या को गंभीर बना रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रशासक बसई सतीश चंद्र गंगवार, ग्राम प्रशासक दुनका अफसर अहमद, ग्राम प्रशासक धनेली इमदाद अहमद के अलावा सुल्तानपुर निवासी शिशुपाल सिंह, किशनलाल आदि ने डीएम से डैम की मरम्मत कराने की मांग की है। अवैध कब्जे हटवाने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत एसडीएम मीरगंज निधि शुक्ला ने बताया कि ढकिया डैम की समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा। संबंधित सिंचाई विभाग के अधिकारी से डैम की स्थिति की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed