Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Devotees took a holy dip, performed acts of charity, and prayed for the fulfillment of their wishes.

Bareilly News: श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, दान-पुण्य कर मांगी मनोकामनाएं

Wed, 25 Nov 2026 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Devotees took a holy dip, performed acts of charity, and prayed for the fulfillment of their wishes.
कार्तिक पूर्णिमा पर रामगंगा, किच्छा, ढोडा आदि नदियों में लाखों श्रद्धालुओं ने किया स्नान
विज्ञापन

बरेली। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को रामगंगा, किच्छा, ढोडा आदि नदियों के तट पर भोर से ही आस्था का ज्वार उमड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और दान-पुण्य किया। कई बच्चों के मुंडन संस्कार भी संपन्न कराए गए। लोक-परंपरा की इस पावन छटा के साथ घाटों पर गंदगी, यातायात का दबाव और पार्किंग की दिक्कतें भी रहीं, लेकिन आस्था उसपर हावी रही।
गोरा लोकनाथपुर घाट तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को दो किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। नदी के आसपास गंदगी के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी भी हुई। दुकानों पर खूब खरीदारी हुई। घाट पर स्नान-दान, मुंडन, कन्याभोज और भजन कराए गए। शाही में बहगुल में भी स्नान किया गया। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि घाट पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर भी लगाया गया था।आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य और पुलिस टीम मुस्तैद रही।
विज्ञापन

गांव पनबड़िया में किच्छा नदी के तट पर मेले में दिनभर भीड़ रही। वहीं, रम्पुरा गांव में ढोडा नदी के किनारे दुष्यंत गंगवार ने भंडारा कराया। वहां प्रशासक ओमप्रकाश, जिला पंचायत के पूर्व सदस्य प्रताप सिंह, मेला आयोजक दिलीप गंगवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बच्चों की मौत के बाद सतर्क रहा प्रशासन
फिरोजपुर में रामगंगा किनारे बने मुढ़किया घाट पर स्नान के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। इसको देखते हुए इस बार पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। सीओ आंवला हेमंत उपाध्याय ने घाटों का निरीक्षण किया।
रोहतापुर घाट पर पंपिंग सेट के पानी से नहाए श्रद्धालु
अलीगंज क्षेत्र के रोहतापुर घाट पर प्रशासन ने रामगंगा में डुबकी लगाने के इंतजाम नहीं किए थे। वहां नदी का किनारा जगह-जगह काफी ऊंचा-नीचा है। बिना इंतजाम के स्नान करना खतरे से खाली नहीं होता है। इस कारण ग्रामीणों ने वैकल्पिक व्यवस्था की। उन्होंने पंपिंग सेट लगाकर रामगंगा का पानी खींचा और स्नान किया। इससे श्रद्धालुओं में रोष रहा। एसडीएम आंवला सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि रोहतापुर में नदी की गहराई 10 से 12 फुट होने के कारण वहां घाट बनाना उचित नहीं था। सुरक्षा के मद्देनजर चेतावनी बोर्ड भी लगाया गया था। इसके अलावा तहसील क्षेत्र के घाटों पर बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाएं की जाती हैं।

गंदगी से परेशान हुए श्रद्धालु
फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के कादरगंज घाट पर जगह-जगह गंदगी से श्रद्धालु परेशान हुए। इस कारण वहां से अधिकतर श्रद्धालु 10 किमी दूर नगरिया कला घाट पर पहुंचे और रामगंगा में डुबकी लगाई। शेखापुर गांव के घाट और बहर जागीर के घाट पर देवहा नदी में डूबकी लगाई गई। भीड़ प्रबंधन के लिए बहर जागीर में मेले को चार सेक्टरों में बांटा गया था। बहेड़ी में मंदिरों में दिनभर विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का सिलसिला चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed