फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Development work will be done in the town with Rs 4 crores

Bareilly News: चार करोड़ से होगा कस्बे में विकास कार्य

Sun, 21 Jul 2024 05:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Development work will be done in the town with Rs 4 crores
बिशारतगंज। क्षेत्र पंचायत समिति मझगवां की शनिवार को ब्लाॅक सभागार में हुई बैठक में विकास संबंधी चार करोड़ की लागत के 70 प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में न आने वाले समाज कल्याण सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के विरुद्ध ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने हाथ उठाकर निंदा प्रस्ताव पारित किया।
विज्ञापन


बैठकआरंभ होने के बाद सर्वप्रथम गत बैठक की कार्रवाई की पुष्टि कराई गई। तत्पश्चात खंड विकास अधिकारी हषेंद्र कुमार सिंह ने मनरेगा योजना, एडीओ एजी मुनेंद्र कुमार सैनी ने विकास कार्यों से लेकर सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने किसान सम्मान निधि के लिए विभाग की ओर से सही जानकारी न देने का आरोप लगाया। बैठक में बिथरी विधायक डॉॅ. राघवेंद्र शर्मा के प्रतिनिधि रामवीर सिंह भदोरिया भी रहे। ग्राम खंगामा श्याम के क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रवेश पाठक ने पेंशन आदि कार्य के लिए की जाने वाली केवाईसी में अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। इसका संचालन सचिव हेमंत श्याम और अघ्यक्षता ब्लाॅक प्रमुख यशवंत लोधी ने की।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की शिकायत पर तल्ख हुए एमएलसी
बिशारतगंज। मझगवां क्षेत्र पंचायत की बैठक में ढका प्रधान वेद पाल कश्यप ने खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा के समक्ष अपने गांव की प्राथमिक विद्यालय प्रधानाचार्य का मामला उठते हुए कहा कि प्रधानाचार्य ने उन्हें विद्यालय न आने की सख्त हिदायत दी हुई है। जिस कारण वह तीन साल से विद्यालय नहीं गए हैं। लोहारी प्रधान यशपाल सिंह ने आरोप लगाया कि उनके यहां विद्यालय में अध्यापकों के साथ जो अंदर लोग आते हैं। वह क्लास में शिक्षण कार्य में दखल देते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रधानों की बात को गंभीरता से नहीं लिया। कहा कि वह देखेंगे। यह बात एमएलसी महाराज सिंह को नागवार लगी। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा से तल्ख लहजे में कहा कि प्रधान जनप्रतिनिधि हैं। इनकी बात को आपने नजरअंदाज नहीं कर सकते। यह गंभीर विषय है। मामले में बातचीत करें। इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed