{"_id":"5deea2378ebc3e87d4687ac6","slug":"developement-bareilly-news-bly387351223","type":"story","status":"publish","title_hn":"110 करोड़ से सड़क निर्माण में गड़बड़ी को लेकर जागा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
110 करोड़ से सड़क निर्माण में गड़बड़ी को लेकर जागा प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सड़कों की खराब स्थिति पर नोडल अफसर नवनीत सहगल और प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा की नाराजगी के बाद सरकारी सिस्टम ने सड़क निर्माण और रोड सेफ्टी की समीक्षा शुरू कर दी है। सोमवार को डीएम ने कलक्ट्रेट सभागार में विधायक और अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें यह मुद्दा उठा कि पीलीभीत रोड पर मयूर वन चेतना केंद्र पर आए दिन एक्सीडेंट होते रहते हैं। बावजूद इसके तीव्र मोड़ पर अब तक पेड़ों का कटान नहीं किया गया है। गौरतलब है कि प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने हाल में समीक्षा के दौरान डीएम को पीडब्ल्यूडी, गन्ना सहित कई विभागों से बनी 110 करोड़ की सड़कों के निर्माण में गड़बड़ी के जांच के आदेश दिए थे।
बैठक में डीएम ने वर्ष 2018-19 व 2019-20 एवं वर्ष 2020 के सड़क प्रस्तावों की समीक्षा की। उन्होंने सभी सड़क निर्माण से संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जो सड़क के काम पूरे हो चुके हैं, उनका निर्धारित समयावधि में मरम्मत कराने की जिम्मेदारी भी संबंधित विभाग पर ही होगी। जहां पर सड़क टूट या कट गई हैं या गड्ढे हो गए हैं, उन्हें तत्काल ठीक कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सड़कों के शिलान्यास या लोकार्पण हुए हैं, उनकी फोटो सहित सूची क्षेत्र के संबंधित विधायक को जरूर उपलब्ध कराई जाए। विधायकों ने सड़क निर्माण संबंधित कई मामले उठाए। डीएम ने आश्वस्त किया कि उन सभी कमियों का जल्द ही निस्तारण कराया जाएगा। मयूर वन चेतना केंद्र के तीव्र मोड़ को लेकर डीएम नितीश कुमार को पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि पेड़ों के कटान के लिए वन विभाग को पत्र भेजा जा चुका है। डीएम ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक कर यह काम तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक डॉ. अरुण कुमार, बहोरनलाल मौर्य, केसर सिंह, राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के साथ ही कई विधायक और पीडब्ल्यूडी, गन्ना सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।