{"_id":"64cabd610753fa239800b644","slug":"demonstration-of-vhp-workers-on-nuh-and-bareilly-incidents-bareilly-news-c-4-1-bly1032-219732-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नूंह और बरेली की घटनाओें पर विहिप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नूंह और बरेली की घटनाओें पर विहिप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
Thu, 03 Aug 2023 02:02 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 03 Aug 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हरियाणा के नूंह (मेवात) में शोभायात्रा पर पथराव करने और बरेली में कांवड़ियों पर लाठीचार्ज के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पितांबरपुर रेलवे स्टेशन के सामने पुतला फूंकने के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विहिप के जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह राणा के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे और उन्होंने एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार फरीदपुर विनोद चौधरी को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में उन्होंने कहा कि मेवात में 31 जुलाई को जो उपद्रव हुआ, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंदू धार्मिक यात्रा पर हुए इस हमले के कारण पांच लोगों की जान गई है।
मांग की है कि नूंह सहित पूरे मेवात क्षेत्र में ऐसी व्यवस्था की जाए कि भविष्य में कभी ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही ऐसे धार्मिक, आध्यात्मिक, सामाजिक आयोजनों की समुचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। संगठन के लोगों ने दूसरा ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा, जिसमें उन्होंने कहा कि कुछ दिनों पहले प्रशासन ने निहत्थे से कांवड़ियों पर जोगी नवादा में लाठीचार्ज किया। दूसरे समुदाय के लोगों ने कांवड़ियों का पारंपरिक रास्ता रोककर नारेबाजी की।
विज्ञापन
सीओ आंवला में सीओ ने कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार करते हुए कावड़ियों की तुलना आतंकियों से की लेकिन सीओ पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसी तरह फरीदपुर के नौगवां गांव में दरोगा पर मुहर्रम के जुलूस का रूट बदलने का आरोप लगाया।
नवाबगंज में भी कार्यकर्ताओं ने एसडीएम राजेश चंद्रा को ज्ञापन दिया। विहिप जिलाध्यक्ष बाबूराम गंगवार, अरविंद कुमार गुप्ता, कपिल शर्मा, कृष्ण अवतार, हरीश कुमार, प्रेमशंकर, सूरज वर्मा, ईशू वर्मा, राम कैलाश आदि मौजूद रहे। आंवला में ज्ञापन सौंपने के दौरान विमल गुप्ता, सुनील गुप्ता, अनुपम शंखधार, राजेश मौर्य, सतीश मौर्य, अवधेश, आनंद, आदित्य गोपाल मौर्य आदि मौजूद रहे।