{"_id":"697539f27f53092a9f01e495","slug":"demand-for-withdrawal-of-fir-in-case-of-death-of-innocent-child-bareilly-news-c-4-1-bly1039-814071-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मासूम की मौत के मामले में एफआईआर वापसी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मासूम की मौत के मामले में एफआईआर वापसी की मांग
विज्ञापन
भोजीपुरा। नाले में गिरकर मासूम की मौत के मामले में प्रधान संघ ने बीडीओ को शनिवार को ज्ञापन देकर प्रधान के पति और रोजगार सेवक के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस करने की मांग की है। एफआईआर वापस नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
अखिल भारतीय प्रधान संघ की ओर से ब्लॉक भोजीपुरा के सभी प्रधानों ने बीडीओ भोजीपुरा आशीष पाल को ज्ञापन सौंपा। प्रधान संघ ने ज्ञापन में कहा, प्रत्येक गांव में जल निकासी के लिए नाले का निर्माण पंचायत समिति की स्वीकृति के बाद ही कराया जाता है। मोहम्मदपुर ठाकुरान में भी नाला ऐसे ही बनवाया गया। मासूम के नाले में गिरने से मौत होने पर प्रधान को दोषी ठहराना गलत है। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने कहा कि एसडीएम सदर प्रमोद कुमार द्वारा बीडीओ की अध्यक्षता में बनाई गई जांच कमेटी की रिपोर्ट और पुलिस विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कुलवंत सिंह, रामकिशोर गंगवार, ओमप्रकाश गंगवार आदि गए। संवाद