फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Delhi-Lucknow railway line remained stalled overnight, trains made to wait on Sunday

Bareilly News: रातभर ठप रहा दिल्ली-लखनऊ रेलमार्ग, रविवार को ट्रेनों ने कराया इंतजार

Mon, 22 Jul 2024 07:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Lucknow railway line remained stalled overnight, trains made to wait on Sunday
बरेली। अमरोहा में शनिवार शाम मालगाड़ी डिरेल होने के बाद दिल्ली-लखनऊ रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन रातभर ठप रहा। युद्ध स्तर पर कार्य के बाद रविवार सुबह स्थिति सामान्य हो सकी। रविवार को अप-डाउन आठ ट्रेनों के निरस्त होने से रेल रूट पर दबाव कम रहा। इसके बाद भी दिल्ली की ओर से जाने वाली ट्रेनों ने यात्रियों को इंतजार कराया। 12588 अमरनाथ एक्सप्रेस नौ घंटे और 12584 दिल्ली-लखनऊ डबल डेकर एक्सप्रेस चार घंटे देरी से बरेली आईं। 20506 राजधानी एक्सप्रेस ने भी एक घंटे इंतजार कराया।
विज्ञापन

रविवार को 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस, 14206 अयोध्या एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 14208 पद्मावत एक्सप्रेस, 14004 मालदा टाॅउन एक्सप्रेस, 22420 सुहेलदेव एक्सप्रेस, 12232 लखनऊ मेल, 13006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस, 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 14524 हिमगिरि एक्सप्रेस, 13308 गंगा-सतलुज एक्सप्रेस, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस, 15120 जनता एक्सप्रेस ने भी यात्रियों को इंतजार कराया। शनिवार पूरी रात दिल्ली-लखनऊ रेल रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप रहने के कारण काफी संख्या में यात्रियों ने जंक्शन पर ही रात बिताई। शनिवार शाम अमरोहा में मालगाड़ी के डिरेल होने के कारण बरेली होते हुए लखनऊ की ओर जाने वाली 13 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया था। मुख्य वाणिज्य निरीक्षण राकेश सिंह ने बताया कि दिल्ली-लखनऊ रेल रूट पर ट्रेनों का संचालन सामान्य हो गया है।
विज्ञापन

चार हजार से ज्यादा यात्री प्रभावित, रेलवे को करना पड़ेगा रिफंड
अमरोहा में मालगाड़ी डिरेल होने के बाद 13 ट्रेनों को डायवर्ट किए जाने से बरेली में चार हजार से ज्यादा यात्री प्रभावित हुए हैं। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे यात्री भी हैं, जो कन्फर्म टिकट होने के बाद भी ट्रेनों को डायवर्ट किए जाने के कारण यात्रा नहीं कर सके। इन यात्रियों को अब रेलवे को किराया रिफंड करना होगा। इसके अलावा सामान्य श्रेणी के यात्रियों की भी काफी संख्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ ट्रेनें निरस्त, नौचंदी आज से पांच अगस्त तक रहेगी निरस्त
रोजा में लिए गए मेगा ब्लॉक के बीच रविवार से ट्रेनों के निरस्तीकरण का सिलसिला शुरू हो गया। रविवार को 22423/24 गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15043/44 लखनऊ-काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस को पांच अगस्त तक, 12407/08 कर्मभूमि एक्सप्रेस सात अगस्त तक और 15655/56 कामख्या-वैष्णो देवी-कामाख्या एक्सप्रेस को 31 जुलाई तक निरस्त कर दिया गया। 15531/32 सहरसा-अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, 14009/14010 बनमंखी-आनंद विहार-बनमंखी एक्सप्रेस का चार अगस्त तक मार्ग बदल दिया गया है। ये ट्रेनें इस दौरान बरेली नहीं आएंगी। सोमवार से 14241/42 नौचंदी एक्सप्रेस, मंगलवार से पांच अगस्त तक 15119/20 जनता एक्सप्रेस और छह अगस्त तक 15211/12 जननायक एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया जाएगा। रोजा ब्लॉक के कारण अलग-अलग तारीखों में 48 ट्रेनों को निरस्त और 11 को डायवर्ट किया जाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed