फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Declining demand for CNG cars increasing demand for petrol cars in Bareilly

Bareilly News: सीएनजी कारों का घटा रुझान, पेट्रोल कारों की बढ़ी मांग; जानिए क्या है वजह

Fri, 21 Nov 2025 01:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Nov 2025 01:47 PM IST
सार

अब सीएनजी व पेट्रोल के दामों में ज्यादा अंतर नहीं रहा है। यही वजह है कि पेट्रोल से चलने वाली कारों की मांग बढ़ी है। जबकि सीएनजी कारों के प्रति ग्राहकों का रुझान घटा है।  

विज्ञापन
Declining demand for CNG cars increasing demand for petrol cars in Bareilly
शोरूम में खड़ी कारें - फोटो : संवाद

विस्तार

ग्राहकों की पहली पसंद रहीं सीएनजी कारों की ओर लोगों का रुझान कम हुआ है। पेट्रोल कारों और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (ईवी) की बिक्री में वृद्धि हुई है। त्योहारी सीजन के आंकड़े इसकी पुष्टि कर रहे हैं। अक्तूबर में बरेली जिले में कुल 11,568 कारों की बिक्री हुई। इसमें सर्वाधिक 6,617 पेट्रोल कारें शामिल रहीं। 618 ईवी और सिर्फ 415 सीएनजी कारें बिकीं। ऑटोमोबाइल कारोबारियों के मुताबिक पेट्रोल कारों पर कई माह की वेटिंग है।

विज्ञापन


ऑटोमोबाइल सेक्टर के एक्सपर्ट रजनीकांत बताते हैं कि कुछ साल पहले तक पेट्रोल के मुकाबले सीएनजी की कीमत आधी थी। सीएनजी कारों का माइलेज भी पेट्रोल की तुलना में ज्यादा होता था। इस वजह से लोग सीएनजी कारों को पसंद करते थे। अब सीएनजी व पेट्रोल के दामों में ज्यादा अंतर नहीं रहा। 
विज्ञापन


कारों में बीएस-6 इंजन लगाए जाने से उनका माइलेज भी बढ़ गया है। जो कारें पहले पेट्रोल से 12-17 किमी का माइलेज देती थीं, वह अब 25 किमी तक का माइलेज दे रही हैं। यही वजह है कि लोगों का सीएनजी कारों के प्रति रुझान कम हुआ है और पेट्रोल कारों की बिक्री बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक कारों पर बढ़ा भरोसा
ईवी पर ग्राहकों का भरोसा बढ़ा है। पहले जहां सालभर में महज 400-500 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री होती थी, इस बार अक्तूबर में ही 618 कारें बिक गईं। ईवी पर बढ़ते भरोसे की वजह से कंपनियों ने भी वाहनों को कई नई तकनीक और आकर्षक फीचर से लैस किया है। इनकी कीमत आठ लाख रुपये शुरू हो रही है। 

कारोबारी अनमोल अग्रवाल बताते हैं कि इलेक्ट्रिक कारें पहले के मुकाबले अब ज्यादा बिक रही हैं। कंपनियों ने एक बार फुल चार्ज करने पर 250 से 400 किलोमीटर तक माइलेज देने वाली कारों को बाजार में उतारा है। ये ग्राहकों को खूब पसंद आ रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed