फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of married woman found hanging, accused of murder

Bareilly News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Sat, 08 Jul 2023 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sat, 08 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging, accused of murder
फरीदपुर। गांव नवादा वन में शुक्रवार देर शाम विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। ससुराल वाले घटना के बाद भाग गए। मायके वालों ने उन पर हत्या के बाद शव दुपट्टे से लटकाने का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिंग टीम ने मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र के गांव भांबी निवासी पुत्तू लाल ने अपनी बेटी खिलौना देवी (22) की शादी दो वर्ष पूर्व फरीदपुर के गांव नवादा वन के अवधेश पाल के पुत्र विनोद के साथ की थी। ससुराल वाले शादी के बाद से ही दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिन बाद उसे मायके छोड़ दिया। पंचायत के बाद भी दामाद बेटी को लेने नहीं आया।
विज्ञापन

बेटी का जेठ उसे कुछ माह पूर्व ही लेकर गया। करीब चार दिन पहले दामाद ने उनकी बेटी से मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह खिलौना को बुरी तरह पीटा तो उसने अपने भाई को फोन पर सूचना दी। आरोप है कि ससुराल वालों ने शुक्रवार देर शाम खिलौना की हत्या कर दी और उसका शव फंदे से लटकाकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अभिषेक तिवारी की मौजूदगी में शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर फरीदपुर दयाशंकर ने बताया कि मायके वालों की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed