फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dead body of a teenager who had gone to graze goats was found in the river.

Bareilly News: बकरी चराने गए किशोर का शव नदी में मिला

Fri, 03 Jan 2025 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a teenager who had gone to graze goats was found in the river.
बुधवार को हो गया था लापता, नहीं पहुंची एनडीआरएफ की टीम
विज्ञापन

शीशगढ़। बकरी चराने गए किशोर का शव बृहस्पतिवार को बहगुल नदी में मिल गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के ग्राम मवई निवासी 14 वर्षीय अरमान पुत्र किफायत उर्फ इरफान बुधवार को दोपहर तीन बजे घर से नदी किनारे बकरी चराने गया था। किशोर के रात तक वापस न आने पर किशोर के पिता ने कुछ ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू की थी। ग्रामीणों को नदी किनारे किशोर का मफलर मिला था। नदी के किनारे मिट्टी में फिसलने के निशान भी देखे गए थे। ग्रामीणों ने किशोर को मगरमच्छ द्वारा खींच ले जाने की आशंका जताई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी थी।
एनडीआरएफ की टीम का इंतजार करते-करते ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया तो उन्होंने दोपहर में लगभग एक बजे गांव के कुछ गोताखोरों को नदी में उतारने का फैसला किया। कुछ देर मशक्कत करने के बाद गोताखोरों ने किशोर का शव नदी से निकाल लिया। किशोर के शव मिलने की खबर पर परिजनों में रोना पीटना मच गया। किशोर की दो बड़ी बहनें व एक छोटा भाई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि किशोर के शरीर पर किसी भी तरह के निशान नहीं मिले हैं। प्रतीत होता है कि किशोर फिसलकर नदी के गहरे हिस्से में चला गया होगा, जिससे उसकी डूबकर मृत्यु हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed