फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dead body left on creamation house by ambulance

श्मशान भूमि के पास शव छोडकर चला गया एंबुलेंस चालक

Sat, 01 May 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
dead body left on creamation house by ambulance
बरेली। बृहस्पतिवार की देर रात संजय नगर श्मशान भूमि के पास एंबुलेंस चालक एक शव को छोड़कर चला गया। सुबह होने पर शव का अंतिम संस्कार करने कोई नहीं पहुंचा तो एक समिति के माध्यम से अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े 11 बजे एक एंबुलेंस संजय नगर श्मशान भूमि के पास आकर रुकी। उसमें चालक समेत दो लोग उतरे। उन्होंने एक शव को श्मशान भूमि के पास बने एक कमरे में रख दिया। इसके बाद एंबुलेंस चली गई। सुबह होने पर वहां से गुजरने वाले लोगों ने श्मशान भूमि के कर्मचारियों को शव के बारे में बताया। सुबह नौ बजे कोई व्यक्ति शव लेने के लिए नहीं पहुंचा। करीब दस बजे एक समिति के माध्यम से शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया। शुक्रवार को सिटी श्मशान भूमि में 40 में से आठ, संजय नगर में 44 में से 14 और गुलाबाड़ी श्मशान भूमि में आठ में से तीन शवों का कोविड प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed