फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cyber criminal threatened the woman and got the money transferred in Pilibhit

UP: 'तुम्हारे बेटे का अपहरण कर लिया है, 1.20 लाख रुपये दो नहीं तो...' महिला को धमकाकर ट्रांसफर कराई रकम

Sat, 27 Apr 2024 05:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Apr 2024 05:56 PM IST
सार

पीलीभीत के बीसलपुर की महिला को जालसाज ने फोन पर धमकी देकर जाल में फंसा लिया। उसे बेटे का अपहरण करने की बात कही और हत्या की धमकी देकर रुपये ट्रांसफर करा लिए। जबकि उस वक्त उसका बेटा कोचिंग में पढ़ रहा था। जब बेटे की कॉल आई तो महिला को ठगी का पता चला।  

विज्ञापन
Cyber criminal threatened the woman and got the money transferred in Pilibhit
साइबर ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर अपराधी ठगी करने के लिए तरह-तरह हथकंडे अपना रहे हैं। पीलीभीत के बीसलपुर में एक महिला को अनजान व्यक्ति ने फोन पर डराया धमकाया। उसे बेटे का अपहरण कर हत्या करने की धमकी दी। इसके बाद जालसाज ने महिला से अपने खाते में 1.20 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


मोहल्ला बाजार कटरा निवासी मुकेश गुप्ता ने बताया कि 24 अप्रैल को वह घर पर नहीं थे। उसी समय किसी ने उनकी पत्नी अनीता को फोन पर बताया कि उसने दिल्ली में पढ़ रहे उसके पुत्र यश का अपहरण कर लिया है। जालसाज ने विवाहिता से कहा कि वह उसके द्वारा बताए गए बैंक खाता संख्या में 1.20 लाख रुपये तत्काल डाल दे।
विज्ञापन


धमकी दी कि देरी करने या किसी को इसकी जानकारी देने पर उनके पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। इससे महिला घबरा गई। उसने उसी समय बाहर गए अपने पति और दिल्ली में रह रहे अपने पुत्र से फोन पर संपर्क साधने का प्रयास किया। इत्तफाक से इनमें से किसी से भी संपर्क नहीं हो पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे ने किया कॉल तब हुआ ठगी का एहसास
घबराई महिला ने जालसाज द्वारा बताए गए बैंक खाता नंबर में 1.20 लाख रुपये डाल दिए। बाद में यश ने कॉल कर मां को बताया कि वह कोचिंग में पढ़ रहा था, इसलिए फोन नहीं उठा पाया। तब महिला को एहसास हुआ कि जाल में फंसाकर उसे रुपये वसूल गए। पति के घर आने पर अनीता ने उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी।

मुकेश ने जालसाज के फोन नंबर पर कई बार कॉल की, लेकिन उसका फोन स्विच ऑफ था। जालसाज द्वारा दिया गया बैंक खाता नंबर स्टेट बैंक की सिम्नापुर के खाताधारक फिरोज का निकला। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में जालसाज को अज्ञात बताया गया है लेकिन उसके मोबाइल नंबर का उल्लेख किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed