{"_id":"5ddc47278ebc3e54893c57c9","slug":"cultural-bareilly-news-bly385457745","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलूस-ए-गौसिया की शुरू हो गईं तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलूस-ए-गौसिया की शुरू हो गईं तैयारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर पुराना शहर में निकलने वाले जुलूस-ए-गौसिया की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जो आला हजरत दरगाह के प्रमुख मौलाना सुब्हान रजा खां की सरपरस्ती और सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी की कयादत में 8 या 9 दिसंबर को निकाला जाएगा।
इसे लेकर सैलानी के रजा चौक स्थित अंजुमन गौसो रजा के पदाधिकारियों की बैठक जुलूस कमेटी के सदर हाजी शारिक नूरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें तय किया गया कि जुलूस में शामिल होने वाली अंजुमने गैर शरई कलाम यानी संगीत या कव्वाली वाली नातो मनकबत नहीं बजाएंगी। हैवी साउंड और शस्त्र आदि लेकर शामिल होने पर पाबंदी रहेगी। अंजुमनों को इस बात की भी ताकीद रहेगी कि वह किसी प्रकार सियासी या ऐसे नारे न लगाएं जो किसी भी समुदाय अथवा व्यक्ति विशेष को ठेस पहुंचाने वाले हों। बैठक में तनवीर तहसीनी, अफजाल उद्दीन, मोहसिन खां, शाकिर रजा, वसीम खां, वामिक रजा आदि मौजूद रहे।