{"_id":"5d852aea8ebc3e0135499b96","slug":"cultural-bareilly-news-bly3769250153","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजभाषा पुरस्कार से नवाजा गया आईटीबीपी बुखारा कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजभाषा पुरस्कार से नवाजा गया आईटीबीपी बुखारा कैंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जनवरी से जून 2019 तक राजभाषा हिंदी के प्रभावी प्रयोग और कार्यान्वयन में आईटीबीपी बुखारा कैंप ने पहला स्थान हासिल किया है। कैंप को हिंदी के प्रयोग और प्रचार प्रसार के लिए राजभाषा पुरस्कार से नवाजा गया है। शुक्रवार को आयकर भवन में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की ओर से आयोजित छमाही बैठक में पुरस्कार के बाबत घोषणा की गई।
आईटीबीपी बुखारा कैंप के उप महानिरीक्षक को समिति के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार अग्रवाल, और मुख्य आयकर आयुक्त ने राजभाषा पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र समेत राजभाषा ट्रॉफी से नवाजा। पुरस्कार को उप महानिरीक्षक की ओर से उप सेनानी बलवंत राज, निरीक्षक (हिंदी अनुवादक) अनिल कुमार झा ने ग्रहण किया। पीआरओ कमर हैदर जैदी ने बताया कि आईटीबीपी अपने ऑपरेशनल गतिविधियों के अलावा संघ के राजभाषा नीति के प्रयोग और प्रचार प्रसार के लिए लगातार कार्य कर रही है।