{"_id":"5d83dce98ebc3e93aa19226f","slug":"cultural-bareilly-news-bly376871364","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी सेंट्रल के अध्यक्ष बने राजीव अरोरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी सेंट्रल के अध्यक्ष बने राजीव अरोरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। रोटरी क्लब बरेली सेंट्रल का गुरुवार को 30वां अधिष्ठापन समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सिटी सब्जी मंडी स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने स्टूडेंट्स के लिए टॉयलेट ब्लॉक के निर्माण की नींव का पत्थर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर किशोर कटरू ने लगाकर किया। इसके बाद एक होटल में गवर्नर्स ऑफिशियल विजिट कार्यक्रम हुआ। इसमें क्लब रोस्टर, बोर्ड कमेटीज, रोटरी डीयूज और अभी तक पूरे हुए प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी गई।
शाम को अधिष्ठापन समारोह की शुरुआत रोटरी के जनक पॉल हैरिस के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान के साथ हुआ। पूर्व अध्यक्ष सुजॉय मुखर्जी ने वेलकम एड्रेस किया और सेक्रेटरी रिपोर्ट पूर्व सचिव अंशु गर्ग ने दी। इसके बाद पूर्व अध्यक्ष ने वर्तमान अध्यक्ष राजीव अरोरा को रोटरी पिन व कॉलर पहनाकर कार्यभार ग्रहण कराया। नए अध्यक्ष ने अपने कार्यकाल के दौरान की प्राथमिकता को आरआई प्रेसिडेंट मार्क डेनियल मैलोनी के स्लोगन ‘रोटरी कनेक्ट्स द वर्ल्ड’ का अनुसरण कर अपनी टीम को सम्मानित किया। सचिव मनमीत सिंह कपूर ने आगामी प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। यहां क्लब की साप्ताहिक पत्रिका सेंट्रल टाइम का विमोचन डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कटरू ने किया।