फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cultural

पूर्व की सरकार में इच्छाशक्ति की थी कमी

Mon, 26 Aug 2019 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
cultural
बरेली। रॉ के पूर्व निदेशक आलोक जोशी ने कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने पर पूरा देश खुशियां मना रहा है लेकिन यह गलत है। हमने कोई जंग नहीं जीती बल्कि देश के अंदर अव्यस्थित ढांचे को दुरुस्त किया है। हालांकि, इससे पहले हमें उन परिस्थितियों पर भी गौर करना होगा कि आखिर कश्मीर में ये हालात हुए क्यों? वह रविवार को रोटरी क्लब के 68वां अधिष्ठापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान आलोक जोशी ने कहा, आजादी के दौरान भारत और पाक दोनों की सेना ब्रिटिश शासन के अधीन थी। ब्रिटिश को पाक से फायदा नजर आया इसलिए उसने पाक को बढ़ावा दिया। जब पुंछ में भारत ने पाक सेना को खदेड़ा तो उस दौरान भी ब्रिटिश शासन की दखलंदाजी से भारतीय सेना आगे नहीं बढ़ सकी। वर्ष 1988 में पाक ने कश्मीर पर अपनी पकड़ बनानी शुरू की। कमजोर सरकार की वजह से वर्ष 1988 से 1992 तक कश्मीर की स्थितियां बेहद बदतर रही। हालांकि, अब जो सरकार केंद्र में है, वह अपने घोषणापत्र में यकीन रखती है। बताया, उनके एक अमेरिकन साथी ने इस बदलाव के बारे में पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि अब सरकार दृढ़ इच्छाशक्ति और कड़े निर्णय लेने में संकोच नहीं करती है। कश्मीर के भविष्य पर बोले, कि अब वहां कोई बड़ा हादसा या घटना नहीं होगी बल्कि छोटी-छोटी बातों पर स्थिति तनावपूर्ण होगी, जो कभी हिंसक भी हो सकती है। लेकिन अब कश्मीर जरूर स्वर्ग बनेगा, इसलिए कश्मीर से मनमुटाव छोड़कर सौहार्द की बयार लानी जरूरी है।
विज्ञापन


प्रधीर गुप्ता अध्यक्ष और विपिन बने सचिव
रोटरी क्लब ऑफ बरेली का 68वां अधिष्ठापन समारोह रविवार को कारनेशन हॉल में संपन्न हुआ। राष्ट्रगान से कार्यक्रम का शुभारंभ के बाद क्लब के पूर्व अध्यक्ष दीपक मंगल ने नए अध्यक्ष प्रधीर गुप्ता को कॉलर पहनाकर कार्यभार सौंपा। पूर्व सचिव विनय कृष्ण ने नए सचिव विपिन गर्ग को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। मुख्य अतिथि रॉ के पूर्व निदेशक आलोक जोशी का क्लब के पूर्व अध्यक्ष नरेश मलिक, सह मेला निर्देशक संजीव औतार अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, रुचि मलिक और मेघा कृष्ण ने बुके देकर स्वागत किया। रॉ के पूर्व निदेशक ने क्लब के सामाजिक कार्यक्रमों को सराहा और बेहतर बनाने का सुझाव दिया। पूर्व अध्यक्ष डॉ. एके चौहान ने क्लब का इतिहास बताया। कहा, जिस क्लब के हम सदस्य हैं, उसे बरेली में प्रथम रोटरी क्लब होने का गौरव प्राप्त है। क्लब निरंतर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed