{"_id":"5d506e4b8ebc3e6c901c1a1b","slug":"cultural-bareilly-news-bly372126272","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेता हुए सम्मानित, धूमधाम से मना तीजोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेता हुए सम्मानित, धूमधाम से मना तीजोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (महिला शाखा) के तत्वाधान में रविवार को शहर के एक बरात घर में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदे, भगवान परशुराम, महात्मा चाणक्य के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत के बाद सभी अतिथियों ने सनातन संस्कृति में महिलाओं के श्रृंगार, हर्षोल्लास, प्रकृति के प्रेम पर आधारित नृत्य व गीत के साथ मनाए जाने की बात कही। इसके बाद तीज के लोक गीतों का गायन हुआ। इसके बाद आयोजित प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता से हुई। इसके बाद जूनियर, सीनियर वर्ग की नृत्य और मेहंदी प्रतियोगिता हुई। इसमें सभी ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। आखिरी में तीज क्वीन प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में भावना मिश्रा, अंजू अग्निहोत्री, सोनी, एकता, मंजू पांडेय व अन्य महिला पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहीं।