{"_id":"664d32ee99ee29eea20f0bf7","slug":"cuet-585-candidates-took-the-computer-based-examination-bareilly-news-c-4-bly1015-405910-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीयूईटी : 585 अभ्यर्थियों ने दी कंप्यूटर आधारित परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीयूईटी : 585 अभ्यर्थियों ने दी कंप्यूटर आधारित परीक्षा
Wed, 22 May 2024 05:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 22 May 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) मंगलवार को कराया गया। इसमें 585 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। यह परीक्षा सीबीटी मोड (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) पर कराई गई।
एनटीए के शहर समन्वयक वीके मिश्रा ने बताया कि विभिन्न केंद्रों पर 673 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 585 हाजिर हुए। इसमें पहली पाली में 371, दूसरी में 139 और तीसरी में 163 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहले दिन भाषा, ललित कला, संस्कृत, मनोविज्ञान और फैशन अध्ययन का पेपर कराया गया। इसमें 86.9 प्रतिशत अभ्यर्थी उपस्थित रहे। इनका केंद्र श्री सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, की-स्किल प्रोफेशनल कंप्यूटर्स बीसलपुर चौराहा और रुविवि के सामने स्थित जेके इन्फॉर्मेटिक्स एमआर प्लाजा को बनाया गया है।