{"_id":"5fbeb9198ebc3e9ba3266bb9","slug":"crowds-overflowing-at-weddings-social-distance-is-not-far-from-masks-bareilly-news-bly427995444","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादियों में उमड़ रही भीड़, सामाजिक दूरी तो दूर की बात मास्क तक नहीं लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादियों में उमड़ रही भीड़, सामाजिक दूरी तो दूर की बात मास्क तक नहीं लगाए
सार
शादी की परमीशन देने से बचते रहे अधिकारी
विज्ञापन
बिना मास्क के शादी में डांस करते बराती।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विस्तार
बरेली। कोरोना को लेकर शासन से लेकर प्रशासन भले ही सख्ती के दावे कर रहा हो लेकिन जमीन पर ये दावे हवा हवाई दिख रहे हैं। शादी समारोह में 100 लोगों से ज्यादा की भीड़ न होना, बैंड बाजे न बजना आदि नियम महज कागजों में ही दिख रहे हैं सड़कों पर नहीं। अगर नियमों का पालन किया जा रहा होता तो सड़कों पर हालात कुछ और ही दिखते। यूं रात में जाम न लगता। मंगलवार और बुधवार को शहर में तमाम शादियां हुईं।
शासन ने शादी समारोह में 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी है जबकि हालत कुछ और ही हैं। शादी समारोह में जमकर भीड़ उमड़ रही है। सड़क पर बरात में भीड़ देख पुलिस बरात में शामिल लोगों को हिदायत तो दे रही है लेकिन शादी में कहीं भी चेकिंग नहीं दिख रही। खुद अधिकारी शादी की परमीशन नहीं दे रहे हैं। जो लोग परमीशन लेने कलेक्ट्रेट या तहसील जाते हैं उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि शासन की गाइड़ लाइन का पालन करें। बरात में 100 से ज्यादा लोग शामिल न हों। सामाजिक दूरी का पालन करें और मास्क लगाएं। चूंकि परमीशन है ही नहीं इसलिए थाने जाकर दिखाने का कोई मतलब ही नहीं। सुभाषनगर , किला, प्रेमनगर, बारादरी थानों के इंस्पेक्टरों ने बताया कि अभी तक थाने आकर किसी ने भी आकर लिखित परमीशन नहीं दिखाई। वह अपने स्तर पर ही शासन के आदेश का अनुपालन करवा रहे हैं।

लोगों ने बुकिंग काफी पहले ही करा ली थी। आदेश अभी दो दिन पहले आए हैं। ऐसे में शादी वालों को बता दिया गया है कि अगर 100 से ज्यादा लोग हुए तो वह खुद जिम्मेदार होंगे। शादी से पहले पुलिस को सूचना भी दी जा रही है। शादी में मास्क व सैनिटाइजर रखा जा रहा है। लोग खुद ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं।- सत्यम, टैंट कारोबारी
विज्ञापन विज्ञापन