फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Crowds gathered in Khalam to offer prayers, report on 40, six arrestedCrowds gathered in Khalam to offer prayers, report on 40, six arrested

खैलम में जुमे की नमाज को जुटी भीड़, 40 पर रिपोर्ट, छह गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2020 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered in Khalam to offer prayers, report on 40, six arrestedCrowds gathered in Khalam to offer prayers, report on 40, six arrested
जुमे की नमाज (demo pic) - फोटो : अमर उजाला

अलीगंज थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस के पहुंचने पर मची भगदड़

विज्ञापन
बरेली/अलीगंज। कोरोना के चलते सामूहिक आयोजन पर रोक लगी होने के बावजूद अलीगंज के गांव खैलम में जुमे की नमाज को भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से छह लोगाें को गिरफ्तार 35-40 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोरोना संक्रमण के चलते सरकार ने सामूहिक आयोजन पर रोक लगा रखी है। इसके चलते ही जुमे की नमाज को लेकर मस्जिदों की निगरानी बढ़ाई गई थी। इसी बीच शुक्रवार दोपहर अलीगंज के गांव खैलम में जामा मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए बिना मास्क लगाए 35-40 लोग इकट्ठे हो गए। वहां तैनात सिपाही सौरभ ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने तो थाने में सूचना दे दी। इस पर उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह फोर्स लेकर गांव खैलम पहुुंच गए। उन्हें देखकर मस्जिद में इकट्ठे हुए लोगाें में भगदड़ मच गई। मौके से घेराबंदी कर पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार लोगों ने अपने नाम गांव खैलम निवासी साबिर, मो. तौफीक रजा, आसिफ पुत्र दिलशेर, जैनुल आब्दीन, आसिफ पुत्र भूरे खां और जीशान बताए हैं। इस मामले में उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह की ओर से छह नामजद समेत 35-40 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को थाने से जमानत दे दी गई।
विज्ञापन

विवादों को लेकर बदनाम है खैलम

अलीगंज का गांव खैलम विवादों को लेकर बदनाम है। पूर्व में यहां कांवड़ के दौरान भी बवाल हो चुका है, जिसमें तत्कालीन एसपी देहात भी घायल हो गई थीं। इसके चलते गांव में लंबे समय तक पुलिस तैनात रही थी और कर्फ्यू जैसा माहौल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले भर में रहा अलर्ट

शासन के निर्देश पर जुमे की नमाज को लेकर जिले भर में अलर्ट रहा। इस दौरान सामूहिक आयोजन पर रोक लगी होने के चलते सभी मस्जिदों पर पुलिस तैनात रही। अधिकारी के निर्देश पर कंट्रोल रूम भी जुमे की नमाज संपन्न होने तक पल-पल की अपडेट लेता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed