फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ujjawala swindle store opened in the name of

उज्जवला के नाम पर खोल दी ठगी की दुकान

Sun, 26 Jun 2016 01:20 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sun, 26 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
कें द्र सरकार की गरीबों को मुफ्त में गैस कनेक्शन देने को चलाई जा रही प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के नाम पर ठगों ने कमाई के लिए दुकान खोल ली है। बरेली का अरविंद जैन नाम का शख्स इस खेल का  मास्टर माइंड है। वह खुद को यूपी का ठेकेदार बताकर बेरोजगार युवकों की भर्ती करा रहा है। रामपुर रोड पर रबर फैक्ट्री की कॉलोनी में रहकर स्कूल संचालक राजकुमार को अरविंद ने युवकों की भर्ती करके गरीबों के फार्म भरवाने के नाम पर 500 रुपये वसूली करने के लिए लगा रखा है।  वसूली करते पकड़े गए दो भाईयों समेत पांच युवकों से पूछताछ के बाद यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

मीरगंज पुलिस ने उज्जवला योजना के नाम पर जिन पांच लड़कों को गिरफ्तार किया है, उसमें मीरपुर गांव का सलीम और फारुख सगे भाई हैं। उनका बड़ा भाई मुन्ने अहमद सीतापुर पीएसी में चालक है। सलीम  सेना भर्ती का फिजिकल पास करने के बाद मेडिकल में भी हो गया है। लिखित परीक्षा में पास होने के बाद उसका सेना में जाना लगभग तय था। छोटा भाई फारुख भी सेना में भती होने के लिए तैयारी करने को रबर फैक्ट्री के ग्राउंड में आता था। दोनों भाई ग्रेजुएट  हैं। यही हाल उनके गांव के बीएससी पास रिजवान, बीए पास सतेंद्र गंगवार और अभिषेक का है। ये तीनों लड़के भी सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे थे। थाना फतेहगंज पश्चिमी के ही नौगंवा गांव के विनोद कुमार से उनकी रबर फैक्ट्री के मैदान में मुलाकात हुई। विनोद ने मीरापुर के पांचों लड़कों को 15 हजार रुपये महीने की नौकरी का लालच देकर रबर फैक्ट्री कॉलोनी में रहने वाले राजकुमार से मुलाकात कराई। उन्होंने बताया कि बरेली के अरविंद जैन ने पूरी यूपी में उज्जवला योजना के तहत गरीबों को कनेक्शन देने का ठेका ले रखा है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम तीन फार्म रोज भरकर लाने हैं। उसमें से पांच सौ रुपए हाथों हाथ आपको मिल जाएंगे। नौकरी देने से पहले युवकों से पांच सौ रु पये रजिस्ट्रेशन के नाम के लेकर एक फार्म भी भरवाया गया। राजकुमार ने बताया कि फार्म चौकी चौराहा स्थित उनके ऑफिस में जमा होना है। फार्म भरवाने के बाद उन्हें उज्जवला योजना के फार्म दे दिए गए। फार्मों पर नीचे लिखा था 500 रुपये बाद में वापस कर दिए जाएंगे। बताते हैं कि राजकुमार सोरहा गांव में स्कूल चलाता है। वह मूल रूप से थाना फतेहगंज पश्चिमी के औंध गांव का रहने वाला है। एसपी देहात यमुना प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों को जेल भिजवा दिया है। बाकी ठगों के गैंग में जिन लोगों के नाम आए हैं उनके बारे में भी पता कराकर कार्रवाई की जा रही है।       
विज्ञापन

ठगी के छह आरोपी जेल गए
बरेली। शुक्रवार को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के नाम पर गिरफ्तार छह युवकों को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके जेल भिजवा दिया है। 
मीरगंज में जय माता दी गैस सर्विस एजेंसी के संचालक गोपाल कृष्ण गंगवार को कई दिनों से वसूली की शिकायत मिल रही थी। उन्होंने एजेंसी के कर्मचारी रमेश कुर्मी, रंजीत सिंह, सचिन गुप्ता, सूरजपाल, हरनंदन, प्रदीप की टीम को शुक्रवार शाम तीन बजे सैजना गांव भेजा। टीम ने गांव में मुफ्त एलपीजी कनेक्शन दिलाने के नाम पर लोगों से 500-500 रुपये वसूल रहे छह लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया। इनमें फतेहगंज पश्चिमी के वार्ड एक नौगवां के विनोद कुमार, मीरापुर के मो. सलीम, मो. फारुख, सत्येंद्र गंगवार, रिजवान खां और अभिषेक शामिल हैं। ठगों के कब्जे से 10 भरे हुए और 25 कोरे आवेदन प्रपत्र, वसूली गई रकम, फर्जी आईकार्ड, पेड और एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed