{"_id":"6ac802c75ea6015927030a42","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-unidentified-vehicle-companion-injured-moradabad-news-c-15-1-mbd1060-1012143-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। करनपुर मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम अज्ञात चौपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार दिनेश कुमार (30) की मौत हो गई, जबकि साथी रवि कुमार (22) घायल हो गया। रात में अस्पताल में जुटे दिनेश के परिजनों और परिचितों ने शव पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही पुलिस को रोक दिया। हादसे का कारण बने वाहन का पता लगाकर चालक को पकड़ने पर की जिद के बीच तीन घंटे तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं उठाने दिया।
हादसे में जान गंवाने वाला दिनेश थाना डिलारी के गांव रहटा माफी का रहने वाला था। वह काशीपुर मार्ग पर स्थित एक फैक्टरी में वेल्डिंग मिस्त्री का काम करता था। शाम करीब 6.30 बजे ड्यूटी पूरी होने पर वह बाइक से घर जा रहा था। इसी गांव में रहने वाला रवि कुमार भी साथ था। वह आईटीआई प्रशिक्षण पूरा करके उसी फैक्टरी में अप्रेंटिस कर रहा है।
पुलिस के मुताबिक दोनों बाइक सवार जब करनपुर मार्ग पर बैजनाथपुर मोड़ के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार चौपाइया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और फिर अपना वाहन तेज दौड़ाकर ओझल हो गया। सड़क पर गिरे दोनों बाइक सवार गंभीर हालत में एंबुलेंस से सीएचसी लाए गए। वहां मौजूद डॉ.शशांक ने दिनेश को मृत घोषित कर दिया। रवि को प्राथमिक उपचार बाद रेफर किया गया, जिसे काशीपुर में उपचार दिलाया जा रहा है।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन बदहवास हालत में सीएचसी पहुंचे। पिता रामकिशोर ने बताया कि दिनेश उनका इकलौता बेटा था। वह रोजाना की तरह सुबह रवि के साथ फैक्टरी में ड्यूटी करने गया था। परिजनों ने वहां मौजूद पुलिस से आरोपी वाहन चालक पर कार्रवाई की मांग की। रात तक वाहन और चालक का पता न लगने पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाने से पुलिस को रोक दिया। करीब तीन घंटे वे अपनी जिद पर अड़े रहे।
इसके बाद पुलिस की एक टीम घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे तलाशने की बात कहकर मौके की ओर रवाना हो गई। इस बीच सीएचसी में मौजूद पुलिसकर्मी परिजनों को समझाने और शांत करने में लगे रहे। उनका कहना था कि कैमरों की फुटेज से सुराग मिलते ही पुलिस वाहन और चालक तक पहुंच जाएगी।
कोतवाल मनोज परमार ने बताया कि दुर्घटना अज्ञात वाहन से हुई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वाहन और चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
00
सिर या सीने की चोट हो सकती है मौत का कारण
सीएचसी में जांच के बाद दिनेश कुमार को मृत घोषित करने वाले डॉ.शशांक ने सिर या सीने की गहरी चोट से मौत होने का अनुमान जताया है। उन्होंने कहा कि वास्तविक कारण तो पोस्टमार्टम में ही स्पष्ट होगा लेकिन शरीर की स्थिति देखकर सीने व सिर की चोट जान जाने का कारण लग रही है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एंबुलेंस चालक शिवम ने बताया कि बाइक के पास दो हेलमेट पड़े हुए थे।
00
थम नहीं रहे पत्नी के आंसू
इकलौते बेटे दिनेश को खोने के बाद पिता रामकिशोर ने सुबकते हुए बताया कि बेटा बहुत जिम्मेदारी से फैक्टरी में काम करता था। घर की जिम्मेदारी संभालने में भी हाथ बंटाता था। उन्होंने बताया कि दिनेश की पत्नी राजबाला के आंसू रुक नहीं रहे हैं। वह बीच-बीच में बेहोश हो जाती है। दिनेश के अबोध बच्चों की सिसकियां भी नहीं थम रही हैं।
000000000