फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The children said that they got four bags, the police told one

बच्चों ने चार थैलियां मिलने की बात कही, पुलिस ने बताई एक

Mon, 25 Dec 2017 02:02 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Mon, 25 Dec 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
The children said that they got four bags, the police told one
कूड़े मे ‌िममिले जेवर
कूड़े के ढेर से बच्चों को चार थैलियों में जेवर मिले थे। बच्चे भी यही कह रहे हैं और कबाड़ी इरफान भी बच्चों के चार थैलियां लेकर आने की बात कह रहा है लेकिन पुलिस ने सिर्फ एक थैली में 265 ग्राम सोने के जेवर मिलने की पुष्टि की है। बाकी तीन थैलियों में कितना जेवर था और वह कहां गया? इस पर पुलिस का कहना है कि इसका जवाब तो बच्चों के घरवाले, कबाड़ी और कस्बे के लोग ही दे पाएंगे। इधर, बच्चों के पिता का कहना है कि उससे जेवर की तीन थैलियों को कुछ दबंगों ने हमला करकेे छीन लिया था, लेकिन वे दबंग कौन थे, यह वह नहीं बता पा रहा है। एसएसपी ने इसकी जांच सीओ आंवला को सौंप दी है। 
विज्ञापन

रविवार सुबह कस्बे में चर्चा थी कि कूड़े के ढेर से चार थैलियों में करीब दो किलो सोने के जेवर मिले हैं। इस पर थाना पुलिस और एलआईयू सक्रिय हो गई। इस बीच चेयरमैन पद के प्रत्याशी रहे वकार अली उर्फ गुड्ड दोनों बच्चों और उनके पिता के साथ जेवर लेकर थाने पहुंच गए। बकौल पुलिस, कई लोगों की मौजूदगी में सुनार से जेवर की जांच और वजन कराया गया तो 265 ग्राम ही निकले। पुलिस बाकी थैलियों को तलाश करने की बात कह रही है। हालांकि कस्बे के लोग पुलिस की भूमिका पर ही सवाल उठा रहे हैं। 
विज्ञापन

कई बिंदुओं पर जांच शुरू   
सीओ अशोक कुमार ने बताया कि यह भी जांच का विषय है कि कहीं बदमाश लूट के बाद जल्दबाजी में यहां सोना फेंककर तो नहीं भागे हैं। यह भी हो सकता है कि किसी व्यक्ति के जेवर यहां गिर गए हो। उन्होंने बताया कि वकार उर्फ गुड्डू को पूछताछ के लिए दोबारा थाने बुलाया गया है। एसएसपी ने मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। कुछ थैलियों के गायब होने की बात भी सामने आई है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed