फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Railwaymen killed by falling crane, Hungama

क्रेन से गिरकर रेलकर्मी की मौत, हंगामा

Tue, 27 Sep 2016 01:22 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Tue, 27 Sep 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Railwaymen killed by falling crane, Hungama
हादसा
जरा सी चूक से रेलवे भंडार डिपो के एक खलासी की जान चली गई। डिपो में पेड़ काटने के दौरान एक कर्मचारी क्रेन (फार्कलिस्टर) से गिरकर घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के लिए जिम्मेदार मानते हुए चीफ मैटीरियल डिपो अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला करौली टांडा भीम तहसील क्षेत्र के गांव मिर्जापुर निवासी सवाई सिंह मीना पूर्वोत्तर रेलेव इज्जतनगर मंडल में खलासी थे। वह यहां रेलवे वर्कशॉप के भंडार डिपो में तैनात थे। सोमवार को सवाई लाल समेत दो खलासी भंडार डिपो परिसर में खड़ी झाड़ियों की सफाई को लगाया गया था। पूर्वाह्न 11.30 बजे सवाई लाल फार्कलिस्टर ट्राली पर खड़े होकर बेर का पेड़ काट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पेड़ की डाल कटने के बाद फार्कलिस्टर ट्राली पर जा गिरी। ट्राली को किसी रस्सी या चेन से नहीं बांधा गया था। अचानक पेड़ की डाल गिरने से ट्राली असंतुलित हो गई। सवाई लाल नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद कर्मियों ने इसकी सूचना अफसरों को दी गई। वहां पहुंचे उपमुख्य सामग्री प्रबंधक जयंतीलाल कर्मचारियों की मदद से सवाई लाल को गाड़ी में डालकर भोजीपुरा मेडिकल कॉलेज ले गए। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। वहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, हादसे का पता लगने पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के विनय चतुर्वेदी, सुबोध सिंह, पंकज दत्त भट्ट, रजनीश चंद्र तिवारी नजमुल हसन, अनिल गौतम आदि कर्मचारी नेता पहुंच गए और अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि  सवाई लाल को चढ़ाने से पहले ट्राली को ठीक से बांध लिया जाता तो हादसा नहीं होता। उनकी मांग पर चीफ मैटेरियल डिपो अधीक्षक राजवीर मीना को सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाटक बंद न होता तो बच सकती थी जान
खलासी सवाई लाल को कार में डालकर भोजीपुरा मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे। तभी मंडल कार्यालय के सामने वाला रेलवे फाटक बंद हो गया। अधिकारियों ने फाटक खुलवाने की कोशिश की, लेकिन तब तक ट्रेन आ चुकी थी। 


इसमें लापरवाही मानते हुए अधीक्षक राजवीर मीना को सस्पेंड कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद कर्मचारी का शव राजस्थान स्थित उनके पैतृक गांव भिजवा दिया है।
- जयंती प्रसाद, उपमुख्य सामग्री प्रबंधक           
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed