{"_id":"57757c9d4f1c1b0b7279ae33","slug":"police-fear-the-challenge-of-rogues","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ बदमाशों की पुलिस को फिर चुनौती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेखौफ बदमाशों की पुलिस को फिर चुनौती
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Fri, 01 Jul 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। बेखौफ बदमाशों को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं है। बुधवार रात नगर से सटी यासीन नगर बस्ती के दो घरों में डाका पड़ गया। लुटेरे नगदी और जेवर लूट ले गए। लोगों के एकजुट होने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। छर्रे लगने से एक महिला जख्मी हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात करीब ढाई बजे छह से अधिक सशस्त्र बदमाशों ने सबसे पहले शमशान भूमि के सामने रहने वाले नरदेश उर्फ सोनू के मकान को निशाना बनाया। बदमाश यहां सीढ़ी लगाकर घुसे। छत पर सो रहे सोनू, उनके चचेरे भाई हरिओम और पवन को तमंचा दिखाकर नीचे ले आए। इसके बाद कमरे में रखा बैग निकलवा लिया। इसमें पांच हजार रुपये, मोबाइल, सोनू की बहन की पायलें थीं। बदमाश जैसे ही मेन गेट से होकर निकले, सोनू और हरिओम ने शोर मचा दिया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। सोनू के पड़ोसी भी जाग गए। दूसरी तरफ रह रहे सईद ने ऊपर से ईंट पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। बदमाश शमशान भूमि के रास्ते से भागते हुए प्रताप सिंह के घर में घुस गए। उनकी पत्नी राजकुमारी ने शोर मचाया तो बदमाशों ने फायर कर दिया। सिर और माथे में छर्रे लगने से राजकुमारी बेहोश हो गईं। बदमाश भागते समय इनके घर से एक बैग ले गए, जिसमें सोने की चेन और पायलें थीं। लुटेरे फायरिंग करते हुए सत्यम कालेज की ओर भाग गए। पहले थाना पुलिस बाद में सीओ इंदुप्रभा सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गईं। उन्होंने नवाबगंज पुलिस को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए।
भोजीपुरा पुलिस चाहती तो पकड़ जाते बदमाश
सोनू ने बताया कि जब बदमाश उसके घर से लूट कर निकल गए तो उसने शोर मचाया। इसी दौरान क्योलड़िया के गांव बिजासिन जा रही भोजीपुरा पुलिस की जीप इधर से गुजरी। शोरशराबा देखकर पुलिस ने गाड़ी रोक ली। लोगों ने गाड़ी में मौजूद पुलिस स्टाफ को घटना की जानकारी दी। तब स्टाफ ने बताया कि वह लोग तो भोजीपुरा थाने से हैं और यह उनका क्षेत्र नहीं है। पुलिस ने नवाबगंज थाने का नंबर तो दे दिया लेकिन बदमाशों का पीछा करने का प्रयास नहीं किया। लोगों का कहना था कि अगर उसी समय पीछा किया जाता तो गिरोह आसानी से पकड़ा जा सकता था।
फतेहगंज पूर्वी में घर वालों को बंधक बनाकर दो लाख लूटे
भिटारा में 12 से अधिक डकैतों ने एक परिवार को बंधक बनाकर करीब दो लाख रुपये का माल समेट लिया। पुलिस मौके पर तो पहुंची मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। डकैतों ने बुधवार रात एक बजे भिटारा गांव में गंगाराम के घर धावा बोला। घर में सो रहे गंगाराम, उनकी पत्नी सदावती, उनके दोनों बेटों पंकज और राजकुमार को कब्जे में ले लिया। पहले थप्पड़ मारे फिर कपड़ों से हाथ बांधकर कमरे में बंद कर दिया। बदमाशों ने गेहूं बेचकर रखे एक लाख रुपये, जेवर, बर्तन, मोबाइल और गैस सिलेंडर निकलवा लिया और सामान लेकर फरार हो गए। बदमाशों से सहमे घरवाले काफी देर बाद खिड़की तोड़कर बाहर निकल सके। उन्होंने लूट की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ करके लौट आई। पीड़ितों ने बताया कि उनके घर में आठ बदमाश घुसे थे, जबकि चार बाहर खडे़ रहे।