{"_id":"5aa68b884f1c1bbc758b513e","slug":"one-kg-heroin-seized-by-narcotics-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारकोटिक्स टीम ने पकड़ी एक किलो हेरोइन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नारकोटिक्स टीम ने पकड़ी एक किलो हेरोइन
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Mon, 12 Mar 2018 07:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बरेली इकाई ने सेटेलाइट बस अड्डा से एक किलो हीरोइन के साथ अमेठी के तस्कर संजय सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले भी दो बार हेरोइन की बरेली में डिलीवरी कर चुका है। संजय बाराबंकी के हेरोइन तस्कर रिजवान के लिए काम करता है। पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ बताई गई है।
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो के इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि बाराबंकी का तस्कर रिजवान पहले से टारगेट पर था। दरअसल, उसका बाराबंकी में भी ड्रग्स सप्लाई का बड़ा नेटवर्क है। बाराबंकी में ड्रग्स से कई मौतें भी हो चुकी हैं। सोमवार को सूचना मिली कि रिजवान से माल लेकर अमेठी के थाना कमरौली के गांव उतेलवा का संजय सिंह बस से बरेली आ रहा है। इस पर सेटेलाइट बस अड्डे पर घेराबंदी करके संजय को पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से एक किलो हेरोइन बरामद हुई।
बरेली का तस्कर नहीं आया हाथ
संजय को हेरोइन की बरेली में जिसे डिलीवरी करनी थी वह तस्कर नारकोटिक्स ब्यूरो के हाथ नहीं आ सका। दरअसल, संजय के बस अड्डे पर उतरने के बाद रिजवान बरेली के तस्कर को उसके पास डिलीवरी लेने भेजता। बरेली का तस्कर संजय की रिजवान सेे फोन पर बात कराता, तब संजय उसे माल देता लेकिन उससे पहले ही वह पकड़ लिया गया। टीम अब रिजवान की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।