{"_id":"d8584ddd0c69acc39be4908d0426c087","slug":"note-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोट के साथ पकड़ी महिलाओं को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकली नोट के साथ पकड़ी महिलाओं को जेल भेजा
सिराैली/बरेली
Updated Thu, 11 Dec 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्गुन शाह मियां की मजार पर चल रहे उर्स में नकली नोट के साथ पकड़ी गई महिलाओं को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। गैंग के दो लोग अब तक पुलिस की पकड़ से दूर हैं।
पुलिस ने बुधवार को सीबीगंज के चंदपुर जोगियान गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर रफ्तार खान की पत्नी मुकीलन, मुन्ने खां की पत्नी गुलशन उर्फ चांदनी को नकली नोट चलाते पकड़ा था।
दो महिलाएं पुलिस को चकमा देकर भाग गई थीं। महिलाएं मंगलवार को पिकअप वाहन से आई थीं। उन्होंने एक-एक हजार के नोटों से उर्स में खूब खरीदारी की। व्यापारियों को ठगी का अहसास हुआ तो हड़कंप मच गया था। पुलिस ने महिलाओं को पकड़ तो लिया मगर सबूत न होने की बात पर मामले को दबाने का प्रयास होता रहा।
विज्ञापन
कोतवाल बार-बार टरकाने का प्रयास करते रहे। बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज करने और महिलाओं को जेल भेजने के बाद भी कोतवाल नकली नोटों की सही-सही जानकारी देने से बचते रहे।