{"_id":"57b4c3494f1c1bd0596ebc2d","slug":"muljim-wounded-soldier-ran-into-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में सिपाही को घायल कर भाग गया मुल्जिम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में सिपाही को घायल कर भाग गया मुल्जिम
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारादरी थाने में मंगलवार रात एक मुल्जिम ने जानलेवा हमला कर सिपाही को घायल कर दिया फरार हो गया। इसका पता लगने पर थाना पुलिस में खलबली मच गई। हमलावर आसपास कहीं नहीं दिखा तो थाने में मौजूद पुलिकर्मी पहले घायल सिपाही को फौरन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। उसके बाद रात पर उसकी तलाश में दबिश दी गई लोकिन उसका कुछ पता नहीं चला। थाने की सुरक्षा पर सवाल उठाने वाली इस खबर को बारादरी पुलिस बुधवार को दिन भर दबाए रही और देर शाम तक भी कोई लिखा पढ़ी नहीं की गई थी । प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन ने इस प्रकरण पर कुछ भी बताने से इंकार कर दिया लेकिन जिले आला अफसरों तक को इसकी जानकारी है।
बारादरी थाने में पुराने शहर के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को भगा ले जाने की तहरीर दी थी। इस पर एनसीआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी का चालान शांतिभंग की धारा 151 में करने की तैयारी कर रही थी और इधर, मुल्जिम ने थाने से भागने की योजना बना ली। देर रात उसने लघुशंका करने का बहाना किया। वहां ड्यूटी पर मौजूद मुंशी मुल्जिम का इरादा भांप नहीं सके और उसे थाना परिसर में बने शौचालय में जाने की अनुमति दे दी। पहरा पर मौजूद सिपाही आरिफ अली पुत्र रियासत अली को मुल्जिम के साथ भेजा था। मुल्जिम शौचालय में घुसने के बाद गेट किनारे छिपकर खड़ा हो गया। काफी इंतजार के बाद भी वह बाहर नहीं निकला तो सिपाही ने शौचालय के अंदर झांककर देखा। तभी मुल्जिम ने मौका ईंट सिपाही के सिर में मार दी और थाने से निकलकर फरार हो गया। चीख सुनकर थाने में मौजूद पुलिस वाले दौड़कर मौके पर पहुंचे तो सिपाही से सिर से खून बहना देख घबरा गए। इसका पता लगने पर प्रभारी निरीक्षक भी पहुंच गए। मुल्जिम की तलाश में चौकी इंचार्ज और चीता मोबाइल को इधर-उधर दौड़ाया गया। मुल्जिम के घर भी दबिश दी गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रात में तीन बजे घायल सिपाही आरिफ अली का मेडिकल परीक्षण किया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिपाही को थाने भेज दिया गया।