फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Los ladrones escaparon solos detrás de la chica, no ayudó

लुटेरों के पीछे अकेली भागती रही लड़की, कोई मदद को नहीं आया

Tue, 14 Feb 2017 01:02 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Tue, 14 Feb 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Los ladrones escaparon solos detrás de la chica, no ayudó
Los ladrones escaparon solos detrás de la chica, no ayudó - फोटो : बरेली, अमर उजाला
 रविवार दोपहर साढ़े बारह बजे बाइक सवार दो लुटेरे एक लड़की के हाथ से 24 हजार रुपयों से भरा थैला लूटकर भाग गए। यह पैसा लड़की ने दिनरात कारचोबी कर अपनी मां के इलाज के लिए जुटाया था। बैंक से रुपये निकालकर वह जैसे ही बाहर निकली लुटेरों ने निशाना बना लिया। लड़की लुटेरों के पीछे भागती रही, चीखती रही लेकिन कोई मदद को नहीं आया। वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई। फिर भी एक टेंपो वाले की मदद से लुटेरों के पीछे जाने की कोशिश की, लेकिन तब तक लुटेरे चौपुला चौराहे की तरफ होते हुए भाग गए। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

किला क्षेत्र के घेर शेख मिट्ठू की रहने वाले बबली के पिता कदीर की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। बबली कारचोबी का काम करती है। साथ में उसकी बहन गुड़िया भी मदद करती है। उनका खाता सिटी स्टेशन मालगोदाम के सामने स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में है। उनकी मां खातून दिल की रोगी हैं, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों बहनों ने करीब डेढ़ साल में मेहनत से कारचोबी करके कुछ रुपये जोड़कर बैंक में जमा किए थे। सोमवार को दोनों बहने मां के इलाज के लिए पैसा निकालने बैंक पहुंची। उन्होंने 24 हजार रुपये का भुगतान निकाला और फिरोजी रंग के थैले में रख लिया। थैला बबली के हाथ में था। बैंक से करीब तीन सौ मीटर दूर मोहल्ला कुंवरपुर में स्थित गली में सामने से आए बाइक सवार दो लुटेरे झपट्टा मारकर बबली के हाथ में थमा थैला छीनकर भाग निकले। बबली शोर मचाते हुए लुटेरों के पीछे दौड़ी तो वह फिसलकर सड़क पर गिर गई। उसके पैर में काफी चोट आई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा तो हुए, लेकिन कोई लुटेरों के पीछे नहीं भागा। सब तमाशाई बने रहे। इस पर बबली ने खुद साहस जुटाते हुए इधर आए टेंपो वाले को रोका और टेंपो में बैठकर लुटेरों के भागने वाले रास्ते पर पीछे से गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और लुटेरे भाग चुके थे। फिर सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्धों को बबली ने पहचाना
इंस्पेक्टर किला उपेंद्र सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। उन्होंने बैंक की सीसीटीवी फुटेज लड़की को दिखाई। बबली के मुताबिक, फुटेज में दिखे दो संदिग्धों ने ही उसका थैला छीना है। वह पहले से ही बैंक में उसको ताक रहे थे। फिर जब भुगतान निकाल कर वह बैंक से चली तो लुटेरे दूसरी तरफ से उसके सामने से बाइक से आ गए और थैला छीनकर भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं दुकान में सफाई कर रहा था मैंने कुछ नहीं देखा
मोहल्ला कुंवरपुर में स्थित जिस स्थान पर घटना हुई, ठीक वहीं पर छोटी सी पान मसाले और अन्य छोटे मोटे सामान की दुकान भी है। यह दुकान कृष्ण मुरारी की है। कृष्ण मुरारी ने बताया कि वह दुकान के अंदर बैठकर सफाई कर रहे थे। लुटेरों को उन्होंने नहीं देखा। जब लड़की ने शोर मचाया तो वह उठकर दुकान से बाहर आए, तब तक अन्य लोग भी आ चुके थे। 


घटना की रिपोर्ट दर्ज कर गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज देखी गई है। लड़की को भी दिखाई गई है। मंगलवार को फिर इसका अवलोकन किया जाएगा। सीसीटीवी फुटेज में दिखे जिन दो लोगों पर शक है, उनका पता लगाकर पूछताछ की जाएगी। साथ बैंक स्टाफ से भी जानकारी जुटाई जा रही है। 
उपेंद्र सिंह यादव, इंस्पेक्टर किला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed