फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Inspector 's son was killed in bad company

गलत सोहबत में मारा गया दरोगा का बेटा

Wed, 02 Mar 2016 01:48 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 02 Mar 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Inspector 's son was killed in bad company
भुता में मिली युवक की लाश बारादरी थाना क्षेत्र के न्यू सनराइज एंक्लेव में रहने वाले दरोगा सुरेंद्र सिंह सिरोही के बेटे शिखर (22) की निकली। हत्या के कारणों का तो अब तक पता नहीं लग पाया है, लेकिन इतना जरूर मालूम हुआ है कि वह गलत सोहबत में पड़ गया था। रविवार को घर से वह दोस्तों से साथ फिल्म देखने के लिए निकला था। दोस्तों को ही उसकी हत्या के मामले में शक की नजर से देखा जा रहा है। मंगलवार सुबह पड़ोसी चमन सिंह के बेटे अमन ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर शव की शिनाख्त की। इसके बाद परिवार वाले पोस्टमार्टम के बाद शव को अपने गृह जनपद अमरोहा ले गए।  
विज्ञापन

शिखर के पिता सुरेंद्र सिंह सिरोही का हाल ही मैं उप निरीक्षक के पद पर प्रमोशन हुआ है। वह सीतापुर में ट्रेनिंग ले रहे हैं। शिखर रीजनल कॉलेज में बीबीए सेकेंड ईयर का छात्र था। पड़ोसियों के मुताबिक, उसकी दोस्ती दोहरा गांव के दबंग लड़कों से थी। न्यू सनराइज एंक्लेव स्थित घर में शिखर, मां सरोज और एक रिश्तेदार लड़की रहती थी। घटना वाली रात घर में शिखर और उसकी मां ही मौजूद थे। पड़ोसियों का कहना है कि सरोज की रिश्तेदार लड़की कई दिन से बाहर गई हुई थी। जो सोमवार शाम को वापस आई। शिखर के पड़ोस में रहने वाले राजकीय रेलवे पुलिस के कर्मचारी चमन सिंह ने बताया कि अखबार में अज्ञात युवक की हत्या की खबर पढ़ने और थाना से मिली जानकारी के बाद उन्होंने अपने बेटे अमन को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। जहां उसने शव की शिनाख्त शिखर के रूप में करके उसके परिवार वालों को बता दिया। चमन सिंह ने शिखर के पिता को फोन करके हत्या की जानकारी दी तो उन्होंने कहा कि सरोज को अभी कुछ न बताएं। सीतापुर के शाम को लौटने के बाद पिता ने ही अपने परिवार के लोगों को शिखर की हत्या की जानकारी दी। पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वाले शिखर से शव को अपने पैतृक आवास अमरोहा ले गए।    
विज्ञापन



मां बोली, रविवार रात आखिरी बार देखा था बेटा
सोमवार सुबह से बेटे के घर वापस आने का इंतजार कर रही शिखर की मां सरोज इस हादसे से पूरी तरह बेखबर हैं। पड़ोसियों मंगलवार शाम तक उन्हें झूठी कहानी सुनाकर बहलाते रहे। बेटे की मौत से बेखबर सरोज बस इतना बता सकीं कि रविवार रात दस बजे उन्होंने शिखर को आखिरी बार देखा था। वह घर की बैठक में सोया करता था। सोमवार सुबह छह बजे जब वह उठीं तो शिखर घर से घर पर नहीं था। मेनगेट का ताला अंदर रखकर वह मेन चैनल बंद कर रात ही किसी वक्त चला गया होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शव लेकर पुश्तैनी गांव चला गया परिवार
-पिता सुरेंद्र सिंह सिरोही शाम करीब पांच बजे पोस्टमार्टम हाउस से शव एंबुलेंस में लेकर अपने पुश्नैती घर को रवाना हो गए। नोयडा में प्राइवेट नौकरी करने वाला सुरेंद का इंजीनियर बेटा चिंकू भी शाम तक बरेली पहुंच गया। मां सरोज को बेटे की मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। उन्हें बताया गया कि शिखर रविवार को घर से निकलकर पुश्तैनी गांव पहुंच गया है। मंगलवार शाम को सरोज को पड़ोसी चमन सिंह की पत्नी और एक भतीजे के साथ कार में बैठाकर पुश्नैती गांव के लिए रवाना कर दिया गया।

हत्यारे ने की थी मां को कॉल
-शिखर की मां ने पड़ोसियों को बताया कि मंगलवार को उनके बेटे के नंबर से उन्हें सुबह छह बजे दो बार कॉल आई। पर फोन उठाने पर काट दिया गया। नंबर पर दोबारा कॉल की गई पर वह बंद जा रहा है।


कॉल डिटेल खोल सकती है हत्या राज
बरेली। शिखर की हत्या की गुत्थी उसकी कॉल डिटेल ही खोल सकती है। पुलिस का कहना है कि वह लड़कियों से संपर्क में था। उसकी हत्या के पीछे भी किसी लड़की से संबंध भी हो सकते हैं। यह भी चर्चा है कि कहीं किसी लड़की शिखर परेशान कर रहा हो। जिसकी वजह से उसके भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी हो। भुता पुलिस तो यहां तक संभावना जता रही है कि दोहरा में हत्या करने के बाद भी शव उनके इलाके में डाला गया है। शिखर की कॉल डिटेल से पुलिस को उसके हत्यारों का सुराग मिलने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed