फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Worker fell from the Lenter mixer machine, died after getting under the tire

Sirsa News: लेंटर मिक्सर मशीन से गिरा मजदूर, टायर के नीचे आने से गई जान

Thu, 17 Sep 2026 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 17 Sep 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Worker fell from the Lenter mixer machine, died after getting under the tire
डबवाली। बठिंडा रोड पर बुधवार शाम लेंटर मिक्सर मशीन से गिरकर मजदूर वार्ड-7, इंदिरा नगर डबवाली निवासी बिंदर सिंह (28) की मौत हो गई। संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिरा और मशीन के टायर के नीचे आ गया।
विज्ञापन

साथियों ने उसे नागरिक अस्पताल डबवाली पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार बिंदर सिंह ही परिवार में मजदूरी कर आजीविका चलाता था। बुधवार शाम वह अन्य मजदूरों के साथ लेंटर मिक्सर मशीन लेकर गांव पथराला की ओर जा रहा था। वह मशीन पर खड़ा था।
विज्ञापन

डबवाली से पथराला जाते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान मशीन का टायर उसके ऊपर से गुजर गया।
हादसे के बाद साथियों और मौके पर मौजूद लोगों ने घायल बिंदर सिंह को संभाला। मंडी डबवाली एम्बुलेंस सेवा ट्रस्ट की एम्बुलेंस से उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस माैके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed