{"_id":"6aac1a8181499ad96b099553","slug":"accused-of-cheating-by-taking-a-fake-loan-arrested-tractor-and-130-lakh-rupees-recovered-sirsa-news-c-128-1-svns1027-165130-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: फर्जी लोन लेकर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर व 1.30 लाख रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: फर्जी लोन लेकर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर व 1.30 लाख रुपये बरामद
Thu, 17 Sep 2026 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
डबवाली। आर्थिक अपराध शाखा डबवाली प्रभारी निरीक्षक सचिव कुमार की टीम ने फर्जी ट्रैक्टर लोन पास करवाकर कंपनी से धोखाधड़ी के मामले में आठ माह से फरार आरोपी सतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। आरोपी से 1 लाख 30 हजार रुपये और उसकी निशानदेही पर एक ट्रैक्टर बरामद किया गया।
पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि 1 जनवरी 2026 को थाना शहर डबवाली में दर्ज अभियोग में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर ट्रैक्टर लोन स्वीकृत करवाने का आरोप है। लोन जारी होने के बाद ट्रैक्टर वास्तविक लाभार्थियों के पास रखने के बजाय अन्य आरोपियों के साथ मिलकर बेच दिए गए। इससे कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ।
मामले में सूर्यप्रकाश, सुभाष, अनिल, दिनेश, कुलदीप सिंह और विरेंद्र को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों से अब तक 10 ट्रैक्टर और 4 लाख 40 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद