{"_id":"6aac1b86695868d5a703f3a6","slug":"father-sleeping-on-the-veranda-thieves-ransacked-the-house-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-165735-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: बरामदे में सो रहे थे पिता, पुत्र चोरों ने खंगाला घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: बरामदे में सो रहे थे पिता, पुत्र चोरों ने खंगाला घर
विज्ञापन
सिकंदराबाद के गांव तिल डेरी स्थित मकान में हुई चोरी की जानकारी देती परिवार की महिला। संवाद
सिकंदराबाद। पिता, पुत्र घर के बरामदे में सोते रहे, खेत से रास्ते से कमरे की विंडो तोड़कर दाखिल हुए चोर, कमरे में गहरे गहने और नकदी, अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सुबह जागने पर घटने की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए जांच, पड़ताल की। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
औद्योगिक क्षेत्र के गांव तिल डेरी निवासी किसान मनोज भाटी ने बताया कि गत 13 सितंबर को उनके पिता रिटायर्ड सूबेदार भगवत सिंह (88वर्ष) का बीमारी के चलते निधन हो गया था। शोक के चलते बुधवार की रात में परिवार के सभी लोग पुराने मकान में सोए हुए थे। गांव के छोर पर स्थित
दूसरे मकान में वह और उनका पुत्र राहुल बरामदे में सोए हुए थे। कमरों पर ताले लगे हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे वह दोनों उठे और कमरे का ताला खोलकर कमरे को खोलने का प्रयास किया तो कमरा नहीं खुला। जिसके बाद उन्होंने दरवाजे के ऊपर लगे शीशे से कमरे में टॉर्च से अंदर झांक कर देखा तो कमरे का सामान बिखरा हुआ था।
विज्ञापन
घर के पीछे जाकर देखा तो खेत की ओर कमरे में लगी विंडो टूटी हुई थी। टूटी खिड़की से वह कमरे में दाखिल हुआ। बताया कि कमरे में रखे करीब दस तौले के सोने के आभूषण, आधा किलो चांदी और करीब 40 हजार रुपये, अन्य सामान गायब मिला।
चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को दिया अंजाम
खेत के रास्ते कमरे में घुसे चोरों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। चोर कमरे रखे फ्रीज में रखी कोल्डडि्रंग की बोतलों से कोल्डडि्रंक भी पी रखी थी। कमरे में खाली बोतले मिली है।
वर्जन
पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। सीओ दीपक कुमार तिवारी