फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Allegation of spiking food with intoxicants; police scrutinizing every lead at the hotel.

Chamba News: खाने में नशा मिलाने का आरोप, होटल में हर कड़ी खंगाल रही पुलिस

Thu, 17 Sep 2026 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 17 Sep 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
Allegation of spiking food with intoxicants; police scrutinizing every lead at the hotel.
नाबालिग सहेलियों से दुष्कर्म मामले में कमरा सील, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज कब्जे में, नाबालिगों की होटल में एंट्री से लेकर घटनाक्रम तक की पड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नाबालिग सहेलियों से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए खाने में नशीला पदार्थ मिलाने के आरोप की भी पड़ताल शुरू कर दी है।
जिस होटल के कमरे में घटना होने का आरोप है, उसे सील कर दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने कमरे से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। वीरवार को दोनों नाबालिगों का मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकीय परीक्षण करवाया गया। इसके साथ ही अदालत में उनके बयान भी दर्ज करवाए गए।
पुलिस के अनुसार आरोपी पेशे से पहलवान है। आरोप है कि वह दोनों नाबालिगों को बाइक पर बैठाकर चंबा से होटल ले गया था। होटल में खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर दोनों को खिलाने का आरोप है। इसके बाद एक नाबालिग को बाथरूम में बंद कर दूसरी के साथ दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल कॉलेज से गिरफ्तार किया, जहां उसकी पत्नी प्रसव के लिए भर्ती थी। पत्नी को दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन

--
होटल की एंट्री से कमरे तक जांच
पुलिस अब यह पता लगा रही है कि दोनों नाबालिगों को होटल में प्रवेश कैसे मिला और उन्हें कमरे तक जाने की अनुमति किस आधार पर दी गई। आरोपी की होटल में एंट्री दर्ज हुई थी या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले ली है। फुटेज और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एसपी विजय सकलानी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। फोरेंसिक टीम ने होटल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपी और दोनों नाबालिग एक ही क्षेत्र से संबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed