फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Flying from custody accused of molestation was touching!

हिरासत से उड़न छू हो गया छेड़छाड़ का आरोपी! 

Sun, 05 Mar 2017 01:06 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sun, 05 Mar 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Flying from custody accused of molestation was touching!
Flying from custody accused of molestation was touching! - फोटो : बरेली, अमर उजाला
अपराधी पुलिस पर किस तरह भारी पड़ते हैं, इसके किस्से सामने आते ही रहते हैं। शुक्रवार रात एक बार फिर यही हुआ। इस बार शर्मिंदगी का शिकार हुई है बिशारतगंज पुलिस। बताया गया कि छेड़खानी का एक आरोपी पीड़िता पक्ष के लोगों ने ही पकड़कर पुलिस को सौंपा पर खाकी वर्दी वाले उसे पकड़कर रखने तक में कामयाब नहीं हो पाए। पहरा दे रहे पुलिस कर्मियों को आसानी से चकमा देकर आरोपी भाग निकला। अब तोहमत से बचने के लिए पुलिस उसके हिरासत में लिए जाने की बात से ही इंकार कर रही है। एसओ रवि कुमार का कहना है कि अभी तो उसे पकड़ने की ही कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

इलाके में महिला से हुई छेड़छाड़ की एक घटना में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस आरोपी युवक ननकू को पकड़ने में भी कामयाब नहीं हो पाई। बताया जाता है कि पीड़िता पक्ष के लोगोें ने ही मशक्कत कर उसे पकड़ लिया था। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया गया था। शुक्रवार रात ननकू को हवालात में रखने के बजाय बाहर ही सुला दिया गया। पहरे पर पुलिस कर्मी भी थे, लेकिन रात में किसी वक्त ननकू चकमा देकर वहां से निकल गया। हालांकि, थाना पुलिस ऐसी किसी भी घटना से इंकार कर रही है। वहीं, पीड़िता पक्ष के लोगों का कहना है कि ननकू के फरार होने से उन्हें जान माल की सुरक्षा का खतरा सता रहा है। महिला के जेठ और पति आरोपी की धमकी को लेकर दहशत में हैं। यहां बता दें कि विशारतगंज इलाके के एक गांव की महिला ने बृहस्पतिवार को लुहारी के ननकू पर शौच से लौटते समय रास्ते में बुरी नीयत से दबोचने का आरोप लगाया था। बताया गया कि महिला के परिवारवालों ने ही आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। सूत्रों की माने तो आरोपी के भागने के बाद पुलिस ने दबाव बनाने के लिए आरोपी के पिता से पूछताछ की। वहीं, सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उनको इस बारे में कोई जानकारी नही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed