फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   fir

सिरौली चेयरमैन और उनके परिवार पर एफआईआर

Thu, 11 Dec 2014 11:24 PM IST
सिराैली/बरेली
सिराैली/बरेली Updated Thu, 11 Dec 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
fir
नगर पंचायत सिरौली की चेयरमैन ममता पांडे, उनके पति और दो बेटों समेत छह लोगों के खिलाफ सिरौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सभी पर घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़, लूटपाट, जानलेवा हमले का आरोप लगाया गया है। यह कार्रवाई एक बुजुर्ग महिला की तहरीर पर हुई है। दो दिन पहले बच्चों के झगड़े में चेयरमैन की ओर से महिला के परिवार वालों पर ही मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन



ममता पांडे के घर के सामने रहने वाली महिला सुदामा पांडे ने पुलिस को बताया कि नौ दिसंबर को चेयरमैन, उनके पति सुरेश पांडे, बेटे गौरव और प्रिंस के साथ ही उनके परिवार के दो अन्य सदस्य राधेलाल और उसका बेटा राघव घर में घुस आए। काफी नकदी जेवर लूट लिया। विरोध करने पर मारपीट की।
विज्ञापन


आरोप है कि परिवार की महिलाओं से छेड़छाड़ का भी प्रयास किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने वृद्धा का मेडिकल परीक्षण कराया और घरवाले उन्हें निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बता दें कि नौ दिसंबर को सुदामा पांडे के परिवार के सात लोगों पर भी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। चेयरमैन के छोटे पुत्र प्रिंस और सुदामा के नाती शोभित पुत्र किशोर पांडे में विवाद हो गया था। आरोप है तब किशोर पांडे के घरवालों ने गौरव को बाजार में घेरकर पीट डाला।


घटना मेरे पुत्र के साथ हुई थी। दूसरे पक्ष ने फर्जी कहानी बनाकर केस दर्ज कराया है। जांच में सच सामने आ जाएगा।
- ममता पांडे, चेयरमैन

दोनों तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिए हैं। निष्पक्ष विवेचना की जाएगी, इसके बाद ही कार्रवाई होगी।
- अजब सिंह यादव, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed